Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaRoad accident: अमेरिका में सड़क हादसा, कांग्रेस विधायक के पांच रिश्तेदारों की...

Road accident: अमेरिका में सड़क हादसा, कांग्रेस विधायक के पांच रिश्तेदारों की मौत

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: आंध्र प्रदेश की मुम्मीदीवरम सीट से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक पोन्नदा वेंकट सतीश कुमार के पांच रिश्तेदारों की अमेरिका के टेक्सास में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। यह दुर्घटना 26 दिसंबर को हुई। मारे गए लोग एक अन्य रिश्तेदार के घर गए थे और सुबह चिड़ियाघर घूमने गए थे। घर वापस जाते समय, उनके वाहन को एक पिकअप ट्रक ने टक्कर मार दी। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि पिकअप गलत दिशा में चल रही थी। इस घटना में एक शख्स लोकेश चमत्कारिक रूप से बच गया।

मृतकों की पहचान विधायक के चाचा पी नागेश्वर राव, सीता महालक्ष्मी, नवीना, कृतिक और निशिता के रूप में की गई है। एक अन्य सदस्य के नाम की जानकारी नहीं मिली है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार घायलों को हवाई मार्ग से अस्पतालों तक पहुंचाया गया। घटना की जानकारी देते हुए विधायक सतीश कुमार ने कहा कि मेरे चाचा क्रिसमस एक रिश्तेदार के घर जाकर मना रहे थे।

26 दिसंबर को, वे सुबह चिड़ियाघर गए और शाम 4 बजे (स्थानीय समय) वापस लौट रहे थे। उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, स्थानीय पुलिस द्वारा ट्रक की गलती बतायी गयी है। कुमार ने कहा कि हम शवों को वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। चूंकि लोकेश का अभी इलाज चल रहा है। इस कारण अनुमति की जरूरत पड़ रही है। साथ ही मृतक में दो जन्म से अमेरिकी नागरिक हैं इस कारण भी वहां की सरकार की अनुमति की जरूरत होगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments