Thursday, March 13, 2025
24.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaटीम इंडिया ने हासिल की ऐतिहासिक जीत, श्रीलंका को 10 विकेट से...

टीम इंडिया ने हासिल की ऐतिहासिक जीत, श्रीलंका को 10 विकेट से हराया

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: एशिया कप में एक बार फिर टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करके एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। बता दें यह 8वीं बार टीम इंडिया ने ख़िताब जीता है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। भारत ने 263 गेंद बचा ली थी इसके अनुसार यह भारत की बड़ी जीत है। 2001 के बाद यह भारत की सबसे बड़ी जीत थी।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी शुरू की। श्रीलंका की टीम ने 15.2 ओवर में 50 रन बनकर ऑलआउट हो गई। वहीं इसके विपरीत टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम इंडिया ने धमाकेदार बल्लेबाजी करके सिर्फ 37 गेंदों पर एक ऐतिहासिक जीत हासिल की। साथ ही भारत ने सबसे कम गेंद खेल कर टारगेट चेज करने का अपना रिकॉर्ड भी सुधारा है। मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया, इसके लिए उन्हें 5 हजार डॉलर (करीब 4 लाख रुपए) की इनामी राशि मिली।

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने भी ग्राउंड स्टाफ को 50 हजार डॉलर (करीब 40 लाख रुपए) दिए। एशिया कप के अधिकांश मुकाबले बारिश से प्रभावित रहे और ग्राउंड्स स्टाफ ने कड़ी मेहनत की।

एक-एक बदलाव के साथ उतरीं दोनों टीमें फाइनल मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों में एक-एक बदलाव किए गए। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने चोटिल महीश तीक्षणा की जगह दुशन हेमंथ को खिलाया, जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चोट के कारण बाहर हुए अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments