Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaदिल्ली मे यमुना का कहर, जलस्तर ने फिर लांघा खतरे का निशान

दिल्ली मे यमुना का कहर, जलस्तर ने फिर लांघा खतरे का निशान

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोजाना : भारत की राजधानी दिल्ली में यमुना ने फिर एक बार ख़तरे के निशान को पार कर 205.39 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच गई। मंगलवार रात 10 बज़े जलस्तर को मापा गया है। पिछले महीने भी बारिश के दौरान लोगो का भारी नुकसान हुआ था बारिश के कारण किसानों की फ़सल नष्ट हो गई थी। सडक और घर पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गए थे। दिल्ली के कई निचले इलाकों मे बाढ़ आ गई थी। एक बार फिर किसानों और दिल्ली मे रहने वालो के लिए यमुना ने आफत खडी कर दी है।

दिल्ली में रहने वालों के लिए एक बार फिर यमुना नदी ने फिर से मुसीबते खड़ी कर दी है। यमुना नदी फिर अपने उफान पर आ खड़ी हुई है। और वह भी खतरे के निशान के बाहर। पहले भी यमुना नदी के उफान ने काफी बर्बादी की थी। लोग इतने मजबूर हो गए थे कि उन्हें अपना घर तक छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। और शायद इस बार भी हालात कुछ ऐसे ही हो जाय।

बीते महीने जलस्तर 208.65 मीटर तक पहुंच गय़ा था, जिसने 45 वर्ष पुराना रिकोड़ तोड़ दिया है। अब यमुना फिर से एक बार लोगो की मुश्किल बढाने जा रही है। यमुना के बढते जलस्तर को देखकर देश का किसान चिंता मे पड गया है। क्योकि यह समय धान की फसल उगाने का है। ऐसे में यदि फिर बाढ़ आ जाएगी तो ना किसान फसल उगा पायंगे और ना ही खा पायेंगे, और जो कमाई फसलों से होती थी वह भी नहीं हो पाएगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments