Wednesday, March 12, 2025
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaसात्विक और चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास

Google News
Google News

- Advertisement -

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने विश्व के नंबर एक जोड़Þी को पछाड़ते हुए इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीत लिया है। मेंस डबल्स के फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के आरोन चिया और सोह वुई यिक को 21-17, 21-18 से सीधे गेम में हराया। यह सात्विक और चिराग की जोड़ी का पहला सुपर 1000 वर्ल्ड टूर खिताब है। मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ सात बार हारने के बाद सात्विक और चिराग को पहली जीत मिली है। आरोन चिया और सोह वुई यिक की जोड़ी पुरुष डबल्स की वर्ल्ड चैंपियन है।


यह इंडोनेशिया ओपन के डबल्स इवेंट में भारत का पहला खिताब भी है। सात्विक और चिराग इससे पहले सुपर 100, सुपर 300, सुपर 500 और सुपर 750 का भी खिताब जीत चुके हैं। सभी सुपर खिताब जीतने वाले यह भारत की पहली जोड़ी भी है। पुरुष सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत ने 2017 में खिताब को अपने नाम किया था।
भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पहले गेम को अपने नाम किया। मलेशिया की जोड़ी ने मुकाबले की तेज शुरूआत की। उनके पास 0-3 की बढ़त थी, फिर स्कोर 3-7 हो गया। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने वापसी की और 11-9 की बढ़त बना ली। इस दौरान सात्विक और चिराग ने लगातार 6 पॉइंट हासिल किए। इसके बाद भी कांटे की टक्कर चलती रही। अंत में भारतीय जोड़ी ने 18 मिनट में पहले गेम को 21-17 से अपने नाम कर लिया।
कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन सात्विक और चिराग की जोड़ी को दूसरे गेम में भी आरोन चिया और सोह वुई यिक से कड़ी टक्कर मिली। एक समय मुकाबला 5-5 की बराबरी पर था। लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी ने बढ़त बना शुरू कर दी। दूसरे हाफ के ब्रेक तक भारतीय जोड़ी के पास 11-8 की बढ़त थी। इसके बाद सात्विक और चिराग ने अपना खेल और तेज कर दिया। उनकी बढ़त 20-14 की हो गई थी। लेकिन इसके बाद सात्विक और चिराग ने गलतियां करनी शुरू कर दी। मलेशिया की जोड़ी ने लगातार चार पॉइंट हासिल किए। लेकिन अंत में भारतीय जोड़ी ने गेम को जीतने के साथ ही खिताब अपने नाम कर लिया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

शेयर मार्किट में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी

शेयर मार्किट में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी के मामले में दो आरोपियो को साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने...

Haryana local body election result : हथीन में भी खिला कमल, बीजेपी की रेणु लता 1263 वोटों से जीती

हथीन। नगर पालिका के चेयरपर्सन के चुनाव में BJP प्रत्याशी रेणु लता विजयी रहीं।  उन्होंने   पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ीं आभा रविन कुमार...

बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रमाण है होली

वी के पूजाभारत एक कृषि प्रधान देश है, और जैसा कि सभी को विदित है कि कृषि ही मनुष्य की आजीवका का प्रमुख साधन...

Recent Comments