Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeSPORTSCricketIPL Auction Live : 24.75 करोड़ में स्टार्क तो 20.5 करोड़ में...

IPL Auction Live : 24.75 करोड़ में स्टार्क तो 20.5 करोड़ में बिके कमिंस; मिचेल, हर्षल और जोसेफ भी 10 करोड़ पार

Google News
Google News

- Advertisement -

PL Nilami (Auction) 2024 Updates in Hindi: देश रोजाना के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में चल रही है। इस नीलामी में सभी 10 टीमों के पास कुल 262.95 करोड़ रुपये हैं। इस पर्स से अधिकतम 77 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। गुजरात के पास सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ और लखनऊ के पास सबसे कम 13.15 करोड़ रुपये हैं।

नुवान तुषारा को मुंबई इंडियंस ने 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ। इसके बाद मुंबई इंडियंस भी मैदान में आ गई। इससे बोली 3 करोड़ के पार पहुंच गई। आखिर में मुंबई इंडियंस ने 4.80 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपने दल का हिस्सा बना लिया।

सुमित कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

भारतीय अनकैप्ड ऑलराउंडर सुमित कुमार पर कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स ने दांव लगाए। आखिर में दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ रुपये में अपना बना लिया।

तनय त्यागराजन को पंजाब किंग्स ने खरीदा

पंजाब किंग्स ने अनकैप्ड ऑलराउंडर तनय त्यागराजन को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा।

मनीष पांडे को KKR ने बेस प्राइस पर खरीदा

भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे को कोलकाताा नाइट राइडर्स ने बेस प्राइस पर ही खरीदा है।

रोबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने खरीदा

अगली बोली अनकैप्ड भारतीय विकेटकीपर रोबिन मिंज के लिए उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इनके लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। इससे बोली 1 करोड़ के पार पहुंच गई। इसके बाद गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद भी मैदान में उतर आई। इससे बोली 3 करोड़ के पार पहुंच गई। आखिरी में गुजरात ने 3.60 करोड रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।

समीर रिजवी को 8.40 करोड़ रुपये मिले

भारतीय अनकैप्ड बल्लेबाज समीर रिजवी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला हुआ। इससे उनकी कीमत देखते ही देखते 7 करोड़ के पार पहुंच गई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स भी मैदान में आ गई। इससे बोली और आगे बढ़कर 8 करोड़ के आगे निकल गई। आखिर में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टीम का हिस्सा बनाया।

शुभम दुबे को राजस्थान ने 5.80 करोड़ में खरीदा

भारतीय अनकैप्ड बल्लेबाज शुभम दुबे के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला हुआ। इससे बोली धीरे-धीरे बढ़ते हुए 5 करोड़ के पार पहुंच गई। आखिर में राजस्थान रॉयल्स ने 5.80 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

दिलशान मदुशंका को मुंबई इंडियंस ने 4.60 करोड़ में खरीद

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर देखने को मिली। इससे बोली 4 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। आखिर में मुंबई इंडियंस ने 4.60 करोड़ रुपये में अपना बना लिया।

जयदेव उनादकट को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा

भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बोली का मुकाबला हुआ। आखिर में हैदराबाद ने 1.60 करोड़ रुपये में अपना बना लिया।

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ। इससे बोली 9 करोड़ के पार पहुंच गई। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स, गुजरात टाइटंस भी मैदान में उतर आई। इससे बोली 24 करोड़ के पार निकल गई। आखिरी में कोलकाता ने 24.75 करोड़ की मोटी बोली लगाकर उन्हें अपने दल में शामिल कर लिया। इसके साथ ही स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महज 30 मिनट में पैट कमिंस को पछाड़ दिया।

शिवम मावी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा

भारतीय युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने बोली लगाई। आखिर में लखनऊ ने 6.40 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

IPL Auction Live :5.8 करोड़ में गुजरात के हुए उमेश यादव

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस में मुकाबला हुआ। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स भी मैदान में आ गई। इससे बोली 5 करोड़ के पार पहुंच गई। आखिर में गुजरात ने 5.80 करोड़ रुपये की मोटी बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया।

अल्जारी जोसेफ पर 11.50 करोड़ की बोली

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में मुकाबला हुआ। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स भी मैदान में उतर आई। इससे बोली 6 करोड़ के पार पहुंच गई। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी बोली लगाना शुरू कर दिया। इससे बोली बढ़कर 11 करोड़ पर पहुंच गई। आखिर में बैंगलोर ने 11.50 करोड़ रुपये की मोटी बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया।

बेस प्राइस पर बिके चेतन सरकारिया

भारतीय तेज गेंदबाज चेतन सरकारिया को बेस प्राइस 50 लाख रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।

2 करोड़ वाले लॉकी फर्ग्यूसन को नहीं मिला खरीदार

तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पर भी किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई है।

कुसल मेंडिस में भी किसी की रुचि नहीं

श्रीलंकाई विकेटकीपर कुसल मेंडिस को खरीदने के लिए किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई।

जोस इंग्लिश को नहीं मिला खरीददार

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर जोस इंग्लिश के लिए उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये पर मांगी गई, लेकिन किसी ने उनमें रुचि नहीं दिखाई।

IPL Auction Live: केएस भरत को KKR ने खरीदा

भारतीय विकेटकीपर केएस भरत को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया है।

ट्विस्टन स्टब्स 50 लाख में दिल्ली के हुए

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर ट्विस्टन स्टब्स को बेस प्राइस 50 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

फिलिप सॉल्ट को नहीं मिला खरीदार

तीसरे सैट में सबसे पहले बोली विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लिश विकेटकीपर फिलिप सॉल्ट के लिए लगी, लेकिन किसी ने उनमें रुचि नहीं दिखाई।

दूसरे सेट के बाद किस टीम के पास कितने पैसे

  1. गुजरात टाइटंसः 37.65 करोड़ रुपये
  2. कोलकाता नाइटराइडर्सः 32.70 करोड़ रुपये
  3. दिल्ली कैपिटल्सः 24.95 करोड़ रुपये
  4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः 23.25 करोड़ रुपये
  5. पंजाब किंग्सः 13.05 करोड़ रुपये
  6. लखनऊ सुपर जाएंट्सः 13.15 करोड़ रुपये
  7. मुंबई इंडियंसः 12.75 करोड़ रुपये
  8. चेन्नई सुपरकिंग्सः 11.60 करोड़ रुपये
  9. राजस्थान रॉयल्सः 7.10 करोड़ रुपये
  10. सनराइजर्स हैदराबादः 5.20 करोड़ रुपये

पैट कमिंस पर 20 करोड़ की बोली

पैट कमिंसः दो करोड़ बेस प्राइस वाले कमिंस को खरीदने में चेन्नई और मुंबई ने रुचि दिखाई थी। बाद में आरसीबी और हैदराबाद भी इस रेस में शामिल हुई। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

हर्षल पटेल की चमकी किस्मत, 11.75 करोड़ में बिके

आईपीएल नीलामी (IPL Auction Live) में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

नीलामी से पहले उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) ने रिलीज कर दिया था। पिछले सीजन RCB ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

हर्षल पटेल का IPL आंकड़ा

IPL में हर्षल पटेल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 91 मैच की 89 पारियों में 111 सफलताएं प्राप्त की हैं। इस दौरान हर्षल की औसत 24.07 की और इकॉनमी 8.59 की रही है। 5/27 लीग में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं। उन्होंने IPL में 2 बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया है। दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग में हर्षल अब तक 236 रन भी बना चुके हैं।

14 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स के हुए डेरिल मिचेल

एक करोड़ बेस प्राइस वाले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मेचिल के लिए दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। इससे बोली कुछ ही देर में 11 करोड़ पर पहुंच गई। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स भी मैदान में आ गई। इससे बोली 14 करोड़ के पार पहुंच गई। आखिर में चेन्नई ने 14 करोड़ में अपने दल का हिस्सा बना लिया।

मिचेल का IPL सफर

मिचेल को IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से सिर्फ 2 मैचों में खेलने का मौका मिला। इसमें उन्होंने कुल 33 रन बनाए थे। उनके स्कोर 16 और 17 रन रहे थे। उन्होंने सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें वह कोई विकेट नहीं ले सके थे। बता दें कि IPL 2022 से पहले की नीलामी में उन्हें RR ने 75 लाख रुपये में अपने साथ शामिल किया था।

पंजाब की टीम में क्रिस वोक्स

ऑलराउंडर क्रिस वोक्स के लिए उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स में मुकाबला हुआ। आखिर में पंजाब ने 4.20 करोड़ में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

IPL 2024 Auction Live: पहला सेट कैप्ड बैटर्स

रोवन पॉवेलः एक करोड़ बेस प्राइस वाले रोमन पॉवेल के लिए कोलकाता और राजस्थान के बीच जमकर बोली लगी। अंत में राजस्थान की टीम ने उन्हें 7.4 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा।

पॉवेल का IPL करियर

पॉवेल ने IPL करियर में 17 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 19.77 की औसत और 146.02 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए हैं। उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 रन रहा है।
साल 2023 के सीजन में पॉवेल को सिर्फ 3 मैच खेलने को मिले थे। इस दौरान उन्होंने 77.78 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 7 रन बनाए थे। साल 2022 के सीजन में उन्होंने 14 मैच में 250 रन बनाए थे।

राइली रूसोः दो करोड़ बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। वह नीलामी में नहीं बिके।

हैरी ब्रूकः दो करोड़ बेस प्राइस वाले ब्रूक के लिए दिल्ली और राजस्थान के बीच काफी देर तक बोली लगी और अंत में दिल्ली ने उन्हें चार करोड़ में खरीदा।

ट्रेविस हेडः दो करोड़ बेस प्राइस वाले ट्रेविस हेड पर चेन्नई और हैदराबाद ने दांव लगाए। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 6.8 करोड़ रुपये में खरीदा।

करुण नायर: 50 लाख बेस प्राइस वाले करुण नायर पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया।

स्टीव स्मिथ: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ पर भी किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।

मनीष पांडेः 50 लाख बेस प्राइस वाले मनीष पांडे को भी कोई खरीदार नहीं मिला।

IPL Auction 2024 Live: दूसरा सेट कैप्ड ऑलराउंडर्स

शार्दुल ठाकुरः दो करोड़ बेस प्राइस वाले शार्दुल ठाकुर को खरीदने में चेन्नई और हैदराबाद ने रुचि दिखाई। अंत में चेन्नई ने उन्हें चार करोड़ रुपये में खरीदा।

IPL में कैसा रहा है ठाकुर का प्रदर्शन?

IPL 2023 में कोलकाता नाइटराइडर्स से खेलते हुए ठाकुर ने 31.43 की औसत और 10.48 की इकॉनमी रेट के साथ सिर्फ 7 विकेट लिए थे। बल्लेबाजी में कुल 113 रन बनाए थे।
अपने IPL करियर में उन्होंने 28.76 की औसत और 9.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 89 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा है।
बल्लेबाजी में उन्होंने 140.20 की स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए थे।

अजमतुल्लाह ओमरजईः अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई को 50 लाख के बेस प्राइस पर गुजरात टाइटंस ने खरीदा।

रचिन रवींद्रः 50 लाख बेस प्राइस वाले रवींद्र को खरीदने के लिए चेन्नई और दिल्ली के बीच बोली चली। चेन्नई ने उन्हें 1.8 करोड़ में खरीदा।

रचिन रविंद्र का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर

रचिन रविंद्र ने सितंबर 2021 में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक कीवी टीम से 18 टी-20 मैचों की 16 पारियों में 117.88 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 145 रन बनाए हैं। इस बीच वह कोई अर्धशतक भी नहीं लगा सके हैं और 26 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। बाएं हाथ से उपयोगी स्पिंग गेंदबाजी करने वाले रविंद्र ने 6.67 की इकॉनमी रेट के साथ 13 विकेट लिए थे।

वनिंदू हसरंगाः श्रीलंकाई स्पिनर का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये था। हैदराबाद ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। अन्य किसी टीम ने हसरंगा पर दांव नहीं लगाया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

कैसा समाज चाहिए? यह हमें ही तय करना होगा

भीड़ का कोई चेहरा नहीं होता है। भीड़ हिंदू, मुसलमान, सिख या ईसाई नहीं होती है। भीड़ बस भीड़ होती है जिसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति एक...

भाजपा के सामने संकट, डैमेज कंट्रोल करे या बागियों को मनाएं

भाजपा के सूची जारी करते ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में फूटा असंतोष का बुलबुला यह बताने को काफी है कि भाजपा को इस बार...

Jammu-Kashmir:  आचार संहिता उल्लंघन पर 9 प्राथमिकी, 5 सरकारी कर्मचारी निलंबित

जम्मू-कश्मीर(Jammu-Kashmir:  ) में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नौ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और पांच सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया...

Recent Comments