Monday, March 10, 2025
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeSPORTSCricketJersey No 7 retires : धोनी के बाद उनकी जर्सी ने भी...

Jersey No 7 retires : धोनी के बाद उनकी जर्सी ने भी ली रिटायरमेंट

Google News
Google News

- Advertisement -

भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अब उनकी क्रिकेट जर्सी नंबर 7 (Jersey No 7) को भी रिटायर घोषित कर दिया गया है। बीसीसीआई ने फैसला किया है कि एमएस धोनी की प्रतिष्ठित नंबर 7 जर्सी अब किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी के लिए उपलब्ध नहीं होगी।

Jersey No 7 : इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में खुलासा

BCCI ने बताया है कि धोनी की जर्सी नंबर 7 (Jersey No 7) को रिटायर करने का फैसला किया गया है। धोनी की टी-शर्ट को रिटायर करने की जानकारी ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट में सामने आई है। एमएस धोनी के अलावा इस तरह का सम्मान पाने वाले एकमात्र अन्य क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं।

Jersey No 10 को भी किया गया था रिटायर

साल 2017 में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की सिग्नेचर नंबर 10 जर्सी (Jersey No 10) को भी हमेशा के लिए रिटायर कर दिया गया था। बता दें कि एमएस धोनी ने अपने करियर के दौरान कई सारी उपलब्धि हासिल की है। धोनी ने क्रिकेट के सभी  प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और फिर 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी।

कहां से मिली रिटायरमेंट की जानकारी

बीसीसीआई एक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई ने भारतीय टीम में डेब्यू करने वाले युवा खिलड़ियों को सूचित किया है कि उनके पास तेंदुलकर और धोनी से जुड़े नंबरों का विकल्प नहीं है। बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार नए खिलाड़ियों से कहा गया है कि वे एमएस धोनी की नंबर 7 जर्सी (Jersey No 7) को ना चुनें। बोर्ड ने खेल में उनके योगदान के लिए टी-शर्ट को रिटायर करने का फैसला किया है।

शुभमन को मिला था 7 के बदले 77

भारत के युवा स्टार शुभमन गिल महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर पहनना चाहते थे। हालांकि, उन्हें भी धोनी की जर्सी नंबर (Jersey No 7) नहीं दी गई। इसके बाद उन्हें जर्सी नंबर 77 अलॉट किया गया।

शुभमन गिल अंडर-19 दिनों के दौरान पसंदीदा नंबर 7 को नहीं पा सके, क्योंकि वह पहले ही ले लिया गया था। इसके बाद उन्हें मजबूरन 77 लेना पड़ा। टीम इंडिया में भी वो इसी नंबर की टीशर्ट पहनकर खेलते हैं।

शार्दुल को मिला था सचिन की जर्सी पहनने का मौका

कुछ वक्त पहले श्रीलंका के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने चौथे वनडे में डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में ठाकुर ने 10 नंबर की जर्सी पहनी थी। इसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी। जब ठाकुर ने अपने डेब्यू मैच में सचिन के नंबर वाली जर्सी पहनी तो उन्हें सचिन के फैन्स की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। अब उन्होंने अपनी जर्सी बदल दी है और 54 नंबर की जर्सी पहनने का फैसला किया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

स्वभाव में साम्यता की वजह से पुतिन की ओर झुके ट्रंप?

संजय मग्गूराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता के बीच दिए गए ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे को लागू करने में डोनाल्ड ट्रंप पूरी शिद्दत से जुट गए...

छोटी मुसीबत को किसान ने बड़ी समझा

बोधिवृक्षअशोक मिश्रजब तक किसी समस्या का सामना न किया जाए, तब तक वह बहुत बड़ी लगती है। सामना किया जाए, तो लगता है कि...

Recent Comments