Sunday, February 23, 2025
24.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBiharJharkhand Election: हिमंत के बयान से झारखंड में सियासी बवाल, तेजस्वी को...

Jharkhand Election: हिमंत के बयान से झारखंड में सियासी बवाल, तेजस्वी को क्या बोल गए…

Google News
Google News

- Advertisement -

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ गठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की कोई ‘ब्रांड वैल्यू’ नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर तीन बार जाने के बावजूद तेजस्वी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पर्याप्त सीटें हासिल करने में ‘नाकाम’ रहे हैं।

सरमा, जो झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव सहप्रभारी हैं, ने सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर भी आरोप लगाया कि उनके पास विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की कमी है। उनकी यह टिप्पणी विधानसभा चुनाव से पहले कुछ भाजपा नेताओं के झामुमो में शामिल होने के बाद आई है।

उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव का कोई ‘ब्रांड मूल्य’ नहीं है। वह बिहार की जनता के सामने बेनकाब हो चुके हैं। वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर गए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।”

सरमा ने यह भी कहा कि वह झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन के साझेदारों के बीच सीट बंटवारे में आ रही चुनौतियों को लेकर ‘दुखी’ हैं।

झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे, और मतगणना 23 नवंबर को होगी। भाजपा नेताओं के झामुमो में शामिल होने पर शर्मा ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो भाजपा 8-10 और उम्मीदवार भेज सकती है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पूर्व विधायक लोइस मरांडी, कुणाल सारंगी, लक्ष्मण टुडू और तीन बार के विधायक केदार हाजरा सहित कई भाजपा नेता सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments