Tuesday, July 9, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBiharNEET Paper Leak: सीबीआई ने धनबाद से सह-साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया

NEET Paper Leak: सीबीआई ने धनबाद से सह-साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया

Google News
Google News

- Advertisement -

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में कथित सह-साजिशकर्ता अमन सिंह को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को कथित तौर पर पेपर लीक (NEET Paper Leak) में शामिल झारखंड में सक्रिय मॉड्यूल के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद सिंह को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने इससे पहले हजारीबाग में स्थित ओएसिस स्कूल के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य और कथित तौर पर नीट परीक्षार्थियों को ठहरने के लिए वह फ्लैट उपलब्ध कराने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था, जहां से बिहार पुलिस ने जले हुए प्रश्नपत्र बरामद किए थे।

Haryana News

सीबीआई ने इस मामले में छह प्राथमिकी दर्ज की है। बिहार में दर्ज प्राथमिकी पेपर लीक होने से संबंधित है, जबकि गुजरात और राजस्थान में दर्ज प्राथमिकी परीक्षार्थी के स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति के परीक्षा देने और धोखाधड़ी से संबंधित हैं।

इससे पहले शुक्रवार को विपक्ष ने लोकसभा में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था। विपक्षी सदस्यों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ (NEET issue in Parliament) में कथित अनियमितता पर चर्चा कराने की मांग की थी।

इसे लेकर सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, जब नीट मुद्दे को उठा रहे थे, तो उनका माइक बंद कर दिया गया। कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया है कि राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे का भी माइक बंद किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

PM Austria visit: 41 साल में ऑस्ट्रिया जाने वाले पहले प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी, जानें उनसे पहले कौन-कौन कर चुका है ऑस्ट्रिया की यात्रा

1980 में तत्कालीन ऑस्ट्रियाई चांसलर ब्रूनो क्रेस्की की भारत यात्रा हुई थी। वर्ष 1983 में गांधी की ऑस्ट्रिया की दूसरी यात्रा के बाद 1984 में तत्कालीन ऑस्ट्रियाई चांसलर फ्रेड सिनोवाट्ज़ की भारत यात्रा हुई थी।

सिर्फ पौधरोपण से ही नहीं बनेगी बात, पौध रक्षा का भी लें संकल्प

इन दिनों पूरे देश में ‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान की धूम मची हुई है। हर समाजसेवी, पर्यावरण प्रेमी, स्वयंसेवी संस्थाएं, भाजपा और उसके...

MP New Cabinet: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार, कांग्रेस से बीजेपी में आए रामनिवास रावत बने मंत्री

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजभवन में एक समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में रामनिवास रावत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Recent Comments