Monday, February 3, 2025
16.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTपुतिन और किम जोंग उन की मुलाकात पर भड़का अमेरिका, दी चेतावनी

पुतिन और किम जोंग उन की मुलाकात पर भड़का अमेरिका, दी चेतावनी

Google News
Google News

- Advertisement -

World: यूक्रेन और रूस में जारी युद्ध के बीच पुतिन का किम जोंग उन से मिलना किसी बड़े खतरे की ओर संकेत कर रहा है ऐसे में अमेरिका ने आपत्ति जताते हुए दोनों देशो पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। जिससे खतरे को टाला जा सकता हैं

बड़ी मुलाकात।

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की मुलाकात ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच रखा है। बुधवार को हुई मुलाकात में दोनों देशों के प्रमुख ने एक-दूसरे के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति जताई है। हालांकि, अमेरिका को शक है कि इस मुलाकात के बहाने रूस ने किम जोंग उन से हथियारों की डील के बारे में चर्चा की है जिससे वह यूक्रेन में जारी युद्ध का रुख बदल सके।

आखिर क्या हुआ मुलाकात में?

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी ट्रेन से रूस पहुंचे थे। तक़रीबन 4 घंटे की बैठक में पुतिन ने किम को रूस का आधुनिक अंतरिक्ष रॉकेट प्रक्षेपण स्थल दिखाया, पुतिन ने बैठक के बाद ये जानकारी भी दी की रुस उत्तर कोरिया की सैटेलाइट बनाने में मदद करेगा इस बीच पुतिन ने ऐसे कई संकेत देते हुए दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग पर चर्चा की आशंका जताई।

भड़का अमेरिका
पुतिन और किम के बीच हुई बैठक पर अमेरिका ने आपत्ति जताते हुए पुतिन को चेतवानी दी है, उन्होंने कहा है की अगर रूस और उत्तर कोरिया के बीच हत्यारों की डील होती है तो अमेरिकी प्रशासन रूस और उत्तर कोरिया पर और अधिक प्रतिबंध लगाने में संकोच नहीं करेगा।

रूस को चाहिए मदद

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मिलर ने कहा कि रूस मदद की तलाश में पूरी तरह से कोशिश कर रहा है क्योंकि उसे यूक्रेन के युद्ध में अपनी सेना को बनाए रखने में काफी परेशानिओ का सामना करना पड़ रहा है रूस अब खुले तौर पर उस देश के साथ होता जा रहा है जिस देश पर संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध लगा रखा है। उन्होंने कहा कि रूस और उत्तर कोरिया के बीच सैन्य सहयोग भी चिंता की बात है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

मां सरस्वती का ध्यान कर कल्पवासियों ने पवित्र त्रिवेणी में किया बसंत पंचमी का अमृत स्नान

*बसंत पंचमी पर्व पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान का है विशेष महत्व* *पौराणिक मान्यता है कि प्रयागराज की पवित्र त्रिवेणी में...

प्राणवायु देवता योजना के तहत पेंशन पा रहे देव वृक्षों के दर्शन

प्राणवायु देवता योजना के तहत पेंशन पा रहे देव वृक्षों के दर्शन और उनके स्वस्थ लंबे जीवन के लिए भगवान महादेव से प्रार्थना की...

Recent Comments