Saturday, April 19, 2025
32.2 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTAmit Shah:अमित शाह आज सिलीगुड़ी में एसएसबी स्थापना दिवस समारोह में शामिल...

Amit Shah:अमित शाह आज सिलीगुड़ी में एसएसबी स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे

Google News
Google News

- Advertisement -

केंद्रीय गृह मंत्री अमित(Amit Shah:) शाह शुक्रवार को सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमांत मुख्यालय में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे और अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे। शाह बृहस्पतिवार रात पश्चिम बंगाल पहुंचे, जहां केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बागडोगरा हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

अधिकारियों(Amit Shah:) ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री शुक्रवार को सुबह 11 बजे सिलीगुड़ी में एसएसबी सीमांत मुख्यालय के परेड ग्राउंड में स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करेंगे, जहां परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद, शाह एसएसबी अधिकारियों के साथ ‘क्षेत्र मूल्यांकन रजिस्टर’ की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे, जो एसएसबी सीमांत मुख्यालय में ही होगी।

एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस समीक्षा बैठक के बाद शाह त्रिपुरा के लिए रवाना होंगे। शाह का इस दौरे पर कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, लेकिन वह सुकांत मजूमदार के साथ बैठक कर सकते हैं और राज्य इकाई के संगठनात्मक पहलुओं पर चर्चा कर सकते हैं। यह बैठक बांग्लादेश में हो रहे घटनाक्रम के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments