Tuesday, April 15, 2025
28.5 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBiharBihar BPSC: प्रशांत किशोर को गांधी मैदान से गिरफ्तार किया गया

Bihar BPSC: प्रशांत किशोर को गांधी मैदान से गिरफ्तार किया गया

Google News
Google News

- Advertisement -

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की (Bihar BPSC:)परीक्षा को रद्द करने की मांग के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को सोमवार सुबह पटना के गांधी मैदान से गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने किशोर और उनके समर्थकों को धरना स्थल से हटा दिया और उन्हें मेडिकल जांच के लिए पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया।

पटना (Bihar BPSC:)के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया, “हां, गांधी मैदान में धरने पर बैठे प्रशांत किशोर और उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें अब अदालत में पेश किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि उनका धरना “गैरकानूनी” था, क्योंकि वे प्रतिबंधित स्थल के पास प्रदर्शन कर रहे थे।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि किशोर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास स्थित प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे थे, जिस कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बीपीएससी द्वारा 13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी विरोध कर रहे हैं। इन्हीं अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रशांत किशोर ने दो जनवरी से आमरण अनशन शुरू किया था।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments