Saturday, April 19, 2025
31 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHathin : पार्टी टिकट के लिए भाजपा ने राय शुमारी कराकर कार्यकर्ताओं...

Hathin : पार्टी टिकट के लिए भाजपा ने राय शुमारी कराकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से सुझाव मांगे

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोजाना, हथीन- भाजपा ने हथीन विधान सभा क्षेत्र के पार्टी कार्य कर्ताओं ,पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों से पार्टी टिकट के लिए राय जानी। हथीन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी कार्यकर्ता किस उम्मीदवार के पक्ष में है। इस बारे में मंथन किया। हथीन क्षेत्र के चयनित 84 लोगों को बुलाया गया। जिनसे पार्टी उम्मीदवार के बारे में वार्ता की गई।पार्टी कार्यकर्ताओं से वरियता के हिसाब से तीन तीन नाम मांगे गए। पर्चियों में नाम लिखवाए गए। प्रत्येक कार्यकर्ता ,पदाधिकारी ने तीन तीन नाम पर्ची में लिखे।

इस अवसर रोहतक के पूर्व लोक सभा सदस्य अरविंद शर्मा एवं जिला प्रभारी जी एल शर्मा भी बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। राय शुमारी के दौरान वर्तमान विधायक प्रवीण डागर, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, योगेंद्र सिंह, रविन्द्र, मनोज ,रश्मि सहरावत आदि चेहरों के नाम खुलकर सामने आए। राय शुमारी में शामिल हुए हथीन भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी राय पूर्व सांसद अरविन्द शर्मा के समक्ष रख दी। जिसे भी पार्टी टिकट देकर उम्मीदवार बनाएगी उसको विजयी बना कर भेजा जाएगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

भारत में कोई भी बच्चा भूख के कारण शिक्षा से वंचित न रहे

भूख से लड़ता संगठनः अक्षय पात्र फाउंडेशन-देवेंद्र गौतम अक्षय पात्र फाउंडेशन आज कक्षा में उपजती भूख के खिलाफ जंग लड़ता विश्व का सबसे बड़ा संगठन...

Recent Comments