Sunday, March 9, 2025
33 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONBJP Haryana: भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया

BJP Haryana: भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया

Google News
Google News

- Advertisement -

भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बृहस्पतिवार को हरियाणा(BJP Haryana: ) विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 24 फसलें खरीदने और राज्य के प्रत्येक अग्निवीर को सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है। नड्डा ने रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्रियों मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर की उपस्थिति में घोषणापत्र जारी किया।

BJP Haryana: सैनी ने कहा, घोषणापत्र में युवाओं, गरीबों, किसानों और महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया

घोषणापत्र में भाजपा ने हरियाणा के ओबीसी और एससी समुदायों से संबंधित छात्रों को देश भर के किसी भी सरकारी मेडिकल या इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रवृत्ति देने और ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज जाने वाली लड़कियों को स्कूटर देने का वादा भी किया है। संकल्प पत्र जारी होने से पहले सैनी ने कहा कि इसमें युवाओं, गरीबों, किसानों और महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नड्डा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के तहत हरियाणा प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने पिछली सरकारों के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार और घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा, “आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं हरियाणा बदल गया है और अंतर स्पष्ट है।”

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

बदज़ुबान नेताओं का करें बहिष्कार ?

तनवीर जाफ़री भारत को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है। लोकतंत्र एक ऐसी शासन प्रणाली है जिसमें लोग अपने...

भारतीय समाज में मासिक धर्म को अभी भी कलंकित क्यों माना जाता है?

-प्रियंका सौरभमासिक धर्म कई संस्कृतियों में एक वर्जित विषय बना हुआ है, जिसका मुख्य कारण लंबे समय से चली आ रही सांस्कृतिक मान्यताएँ, अपर्याप्त...

Recent Comments