Thursday, September 19, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONBJP KIRAN HR: किरण चौधरी ने कहा, हरियाणा में सत्ता समर्थक लहर...

BJP KIRAN HR: किरण चौधरी ने कहा, हरियाणा में सत्ता समर्थक लहर है

Google News
Google News

- Advertisement -

भाजपा की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी(BJP KIRAN HR: ) ने कहा है कि हरियाणा में ‘सत्ता समर्थक’ लहर है और मतदाताओं को लग रहा है कि सत्तारूढ़ पार्टी ने पिछले 10 वर्षों में उनके जीवन को बदल दिया है। किरण, जो तीन दशकों तक कांग्रेस से जुड़ी रहीं, इस वर्ष जून में भाजपा में शामिल हो गई थीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी बेटी श्रुति चौधरी पारिवारिक गढ़ तोशाम से कांग्रेस उम्मीदवार और अपने चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी के खिलाफ चुनाव जीत जाएंगी। श्रुति, जो पूर्व सांसद हैं, भी किरण के साथ भाजपा में शामिल हुई थीं।

BJP KIRAN HR: कहा, लोग पिछले 10 वर्षों में हुए राज्य के समग्र विकास के आधार पर वोट देंगे

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है। किरण चौधरी (69) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू और राज्य के पूर्व मंत्री दिवंगत सुरेन्द्र सिंह की पत्नी हैं। किरण चौधरी को हरियाणा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार बनाया गया था, जिसमें वह निर्विरोध जीत गईं। उनकी बेटी को तोशाम से टिकट दिया गया है। किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी और लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी… लोग पिछले 10 वर्षों में हुए राज्य के समग्र विकास के आधार पर वोट देंगे। सत्ता विरोधी लहर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “इसके विपरीत, हरियाणा में सत्ता समर्थक लहर है और लोगों को एहसास है कि पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने उनके जीवन को बदल दिया है और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों की ओर ले गई है।”

हरियाणा 24 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद कर रहा है

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से हर वर्ग खुश है। किसानों के लिए कई कल्याणकारी पहल की गई हैं और योजनाएं लाई गई हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि हरियाणा 24 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद कर रहा है। पिछले महीने मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्य में कम बारिश के मद्देनजर खरीफ फसलों के लिए किसानों को 2,000 रुपये प्रति एकड़ बोनस देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पूर्व पार्टी (कांग्रेस) ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया और उनका इस्तेमाल केवल राजनीति करने के लिए करती है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किसानों की विशेष चिंता है और उन्होंने अपने तीसरे कार्यकाल के 100 दिन में ही कई किसान हितैषी नीतियां लागू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि श्रुति का प्रचार अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है और वह आसानी से जीत हासिल करेंगी। हरियाणा में मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

PM Modi Srinagar: श्रीनगर में पीएम मोदी की रैली, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीनगर(PM Modi Srinagar: ) में एक रैली को संबोधित करने जा रहे हैं, जिसके चलते क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी...

नए दिन का सुविचार: “हर नया दिन एक सफर है, सपनों की ओर बढ़ने का।”

सुबह की पहली किरण के साथ एक नया दिन आपके सामने आता है, जैसे एक अनलिखा पन्ना। यह पन्ना आपके सपनों, इच्छाओं और संभावनाओं...

BJP Haryana: भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया

भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बृहस्पतिवार को हरियाणा(BJP Haryana: ) विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य...

Recent Comments