Wednesday, March 12, 2025
31.4 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadफरीदाबाद स्मार्ट सिटी के नाम पर धब्बा, बारिश के कारण सड़के तालाब...

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के नाम पर धब्बा, बारिश के कारण सड़के तालाब में तब्दील

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: फरीदाबाद स्मार्ट सिटी का नाम सुनकर हमारे मन में लंबी -चौड़ी, साफ सुथरी सड़कों और एक सुंदर शहर की छवि बनती है। लेकिन वास्तव में स्मार्ट सिटी फरीदाबाद है कैसा आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे। सड़कों से होकर रोज सैकड़ों लोग गुजरते हैं और सुंदर, साफ सुथरी सड़कों से ही किसी भी शहर की अर्थव्यवस्था बनती है। लेकिन जिस शहर की सड़के ही तालाब में तब्दील हो, उस शहर को कैसे हम स्मार्ट सिटी कह सकते हैं। कई बार तो स्थिति ऐसी बनी है कि विपक्ष ने सड़कों पर नाव भी चलाई है। जो मौजूदा सरकार के लिए एक शर्म की बात है।

बीती रात से फरीदाबाद में जोरदार बारिश हो रही है। जिसके चलते शहर की सभी सड़कों पर पानी भरा हुआ है। दोपहिया, चारपहिया चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फरीदाबाद को कई नामों से पुकारा जाता है। औद्योगिक नगरी, स्मार्ट सिटी। लेकिन बारिश के मौसम में स्मार्ट सिटी का नजारा कुछ और ही दिखाई देता है। बारिश के मौसम में स्मार्ट सिटी को शर्मसार करने वाली स्मार्ट सड़के पूरी तरह तालाब में तब्दील हो जाती है जिसके चलते आवागमन करने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत फरीदाबाद में एचएसवीपी और एनएचएआई के द्वारा कई सड़के बनाई गई है लेकिन इन सड़कों की हालत किसी कॉलोनी की सड़कों की भांति है। सड़कों पर पानी भरने की यह समस्या केवल बारिश की ही नहीं है बल्कि सीवर ओवरफ्लो होने के कारण फरीदाबाद की सड़कों पर आमतौर से पानी भर ही रहता है

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments