Tuesday, March 11, 2025
22.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTBoriska Kipriyanovich: मंगल ग्रह से आए लड़के ने किया बड़ा खुलासा, जानकर...

Boriska Kipriyanovich: मंगल ग्रह से आए लड़के ने किया बड़ा खुलासा, जानकर हो जाएंगे हैरान

Google News
Google News

- Advertisement -

Boriska Kipriyanovich Story: एलियन होते हैं? यह सवाल आज भी हमारे लिए सबसे बड़ा रहस्य है। धरती पर रहने वाले सभी लोगों की जिज्ञासा है कि अंतरिक्ष के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिले। इसके लिए लगातार रिसर्च भी जारी है।

कई बार दावे किए जाते रहे हैं कि पृथ्वी के अलावा भी ग्रहों पर जीवन है। एलियन सच में होते हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे कोई पुष्ट जवाब नहीं मिला है। वावजूद इसके, कई वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि पृथ्वी के बाहर भी जिंदगी है। एरिया 51 में भी इससे संबंधित शोध होते रहते हैं। इन सबके के बीच रूस के बोरिस्का नाम के लड़के के दावे ने सबको चौंका दिया है। आइए जानते हैं कि बोरिस्का (Boriska Kipriyanovich) ने क्या दावे किए हैं…

कौन है रूस का बोरिस्का (Boriska Kipriyanovich)?

बोरिस्का (Boriska Kipriyanovich) रूस का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 24 साल है। उसने दावा किया है कि पिछले जन्म में वह एलियन था। उसका जन्म लाल ग्रह मंगल (Man Claims to born on Mars) पर हुआ था। इसके अलावा इसने कई और दावे कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है।

मंगल ग्रह पर ऑक्सीजन की जगह लेते हैं Co2

Daily Star की एक रिपोर्ट के अनुसार, बोरिस्का ने दावा किया है कि वो पिछले जन्म में लाल ग्रह पर रहता था। उसका पुनर्जन्म होने के बाद वो धरती पर आया है। बोरिस्का ने मंगल ग्रह के बारे में कई जानकारियां दी है। उसने कहा है कि मंगल ग्रह पर लोग ऑक्सीजन की जगह कार्बनडाई ऑक्साइड से सांस लेते हैं।

इसके अलावा वहां के लोग जमीन के अंदर रहते हैं। बोरिस्का का दावा है कि मंगल ग्रह पर परमाणु हमले के कारण लोगों की जिंदगी तबाह हो गई थी। लोग जमीन के अंदर रहते हैं। वहां के लोगों की जिंदगी 35 साल बाद बढ़ती ही नहीं है। इसके अलावा वहां के लोग 7 फीट के होते हैं।

ग्रेट पिरामिड को लेकर चौंकाने वाला दावा

बोरिस्का ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है। उसने कहा कि ग्रेट पिरामिड ऑफ गाजा के अंदर एक बड़ा रहस्य छिपा है। पिरामिड अगर खुल गया तो पृथ्वी पर जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी। बोरिस्का (Boriska Kipriyanovich) अब 25 साल का है। फिलहाल उसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है।

बचपन से ही बोरिस्का काफी तेज दिमाग का था। सोशल मीडिया पर उसकी कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अभी हाल ही में एक यूजर ने उसकी कहानी शेयर की। लोग उत्सुक हैं कि बोरिस्का को अगर इतनी जानकारी है तो इसके कहे अनुसार चलना चाहिए और पृथ्वी को और डेवलप करनी चाहिए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

मस्ती और ठिठोली का त्योहार होली।

डॉ. सत्यवान 'सौरभ'रंगों के त्यौहार के रूप में जाना जाने वाला यह जीवंत त्योहार, लोगों को एक-दूसरे पर ख़ुशी से रंगीन पाउडर और पानी...

Recent Comments