Wednesday, April 16, 2025
35.2 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBUSINESS News in hindi - DeshrojanaBusiness India: अक्टूबर में देश का वस्तु निर्यात 17.25% बढ़कर 39.2 अरब...

Business India: अक्टूबर में देश का वस्तु निर्यात 17.25% बढ़कर 39.2 अरब डॉलर

Google News
Google News

- Advertisement -

देश (Business India: ) का वस्तु निर्यात अक्टूबर महीने में 17.25 प्रतिशत बढ़कर 39.2 अरब डॉलर हो गया है, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 33.43 अरब डॉलर था। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में देश का आयात भी 3.9 प्रतिशत बढ़कर 66.34 अरब डॉलर हो गया है, जो एक साल पहले इसी माह में 63.86 अरब डॉलर था।

आलोच्य (Business India: ) महीने में व्यापार घाटा, यानी आयात और निर्यात के बीच अंतर, 27.14 अरब डॉलर रहा। सितंबर महीने में देश का वस्तु निर्यात मामूली 0.5 प्रतिशत बढ़कर 34.85 अरब डॉलर रहा था।

आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह (अप्रैल-अक्टूबर) के दौरान देश का निर्यात 3.18 प्रतिशत बढ़कर 252.28 अरब डॉलर और आयात 5.77 प्रतिशत बढ़कर 416.93 अरब डॉलर हो गया है।वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा, “यह निर्यात के लिए काफी अच्छा महीना रहा है… अगर यह गति बनी रही, हम इस साल 800 अरब डॉलर के निर्यात के आंकड़े को पार कर जाएंगे।”

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments