Wednesday, April 16, 2025
35.2 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTCM Fadnavis:फडणवीस कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

CM Fadnavis:फडणवीस कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

Google News
Google News

- Advertisement -

भारतीय जनता(CM Fadnavis:) पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले बुधवार को कोर कमेटी की बैठक में फडणवीस के नाम पर मुहर लगी। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और फडणवीस उपस्थित थे। भाजपा ने सीतारमण और रूपाणी को पार्टी की महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

विधायक (CM Fadnavis:)दल की बैठक से पहले भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था कि महायुति के सहयोगी दल बुधवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए चुनाव में भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल की, राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 132 सीटें जीतीं, जो राज्य में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अपने सहयोगियों – एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ, भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति के पास 230 सीटों का भारी बहुमत है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments