Thursday, April 17, 2025
37.4 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANACM HARYANA:मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुद्वारा नाडा साहिब में शीश नवाकर आशीर्वाद...

CM HARYANA:मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुद्वारा नाडा साहिब में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा के मुख्यमंत्री(CM HARYANA:) नायब सैनी ने सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पंचकूला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन समाज, धर्म और राष्ट्र की रक्षा के प्रति समर्पण का अप्रतिम उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि (CM HARYANA:)खालसा पंथ के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके परिवार द्वारा धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए किए गए बलिदानों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने विशेष रूप से गुरु के दोनों पुत्रों के दीवारों में चिनवाए जाने जैसे अद्वितीय बलिदान को प्रेरणादायक बताया।

पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को तीसरी बार भारी बहुमत से चुनने के लिए जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जिला उपायुक्त और एसपी हर महीने एक दिन गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान मौके पर किया जाएगा। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को त्वरित रूप से सुलझाने के लिए शुरू की गई है।प्रकाश पर्व के इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने धर्म, सेवा और विकास की भावना को प्रबल करने का संकल्प दोहराया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments