Thursday, October 17, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONCONGRESS HARYANA: पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में कांग्रेस ने 13 नेताओं...

CONGRESS HARYANA: पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में कांग्रेस ने 13 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

Google News
Google News

- Advertisement -

कांग्रेस की हरियाणा(CONGRESS HARYANA: ) इकाई ने शुक्रवार को पार्टी के 13 नेताओं को “पार्टी विरोधी गतिविधियों” के आरोप में निष्कासित कर दिया। इन नेताओं ने राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा चुने गए आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता पर रोक लगाने के लिए इन नेताओं को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित किया जा रहा है।

CONGRESS HARYANA: इन्हें किया गया है निष्कासित

हरियाणा कांग्रेस के प्रमुख उदय भान द्वारा जारी पार्टी आदेश के अनुसार, जिन नेताओं को निष्कासित किया गया है उनमें गुहला अनुसूचित जाति (एससी) सुरक्षित सीट से नरेश धांडे, जींद से प्रदीप गिल, पुंडरी से सज्जन सिंह ढुल और सुनीता बट्टन, नीलोखेड़ी-एससी (सुरक्षित) से राजीव मामूराम गोंदर और दयाल सिंह सिरोही, पानीपत ग्रामीण से विजय जैन, उचाना कलां से दिलबाग सांडिल, दादरी से अजीत फोगाट, भिवानी से अभिजीत सिंह, बवानी खेड़ा-एससी (सुरक्षित) से सतबीर रतेरा, पृथला से नीटू मान और कलायत से अनीता ढुल बड़सीकरी शामिल हैं।

टिकट नहीं मिलने से कई नेता नाराज

हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से कई नेता नाराज थे, लेकिन बाद में पार्टी इनमें से कई की नाराजगी दूर करने में सफल रही। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री संपत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नलवा सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया, जबकि एक अन्य नेता राम किशन ‘फौजी’ ने भी बवानी खेड़ा सीट से अपना नाम वापस ले लिया।अंबाला सिटी से कांग्रेस के उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक जसबीर मलौर ने भी अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि, निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा अंबाला कैंट सीट से चुनाव लड़ रही हैं। पार्टी बागी नेता सरवारा के खिलाफ पहले ही कार्रवाई कर चुकी है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

संकटकाल में सबसे बड़ा अवलंबन होता है परिवार

संजय मग्गूसमाज की सबसे छोटी इकाई है परिवार। सबसे छोटी इकाई होने के बाद भी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। यही समाज की आधारशिला भी...

HR SC PUNJAB: पराली जलाने के मुद्दे पर SC ने हरियाणा और पंजाब सरकारों को लगाई लताड़

उच्चतम न्यायालय ने पराली(HR SC PUNJAB: ) जलाने के मामले में उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई न करने पर हरियाणा और पंजाब सरकारों को बुधवार...

HR BJP SAINI: नायब सिंह सैनी कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

हरियाणा में आज से (HR BJP SAINI: ) सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार...

Recent Comments