Monday, March 10, 2025
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTcongress kejriwal:कांग्रेस का केजरीवाल पर बड़ा हमला,सदी का सबसे बड़ा फ्रॉड करार...

congress kejriwal:कांग्रेस का केजरीवाल पर बड़ा हमला,सदी का सबसे बड़ा फ्रॉड करार दिया

Google News
Google News

- Advertisement -

कांग्रेस की पंजाब इकाई ने(congress kejriwal:) शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर चुनावी वादों के नाम पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया और उन्हें “सदी का सबसे बड़ा फ्रॉड” करार दिया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह राजा वडिंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने विजय चौक में केजरीवाल के खिलाफ विरोध मार्च किया।

इस दौरान नेताओं ने (congress kejriwal:)हाथों में तख्तियां पकड़ रखी थीं, जिन पर लिखा था, “पंजाब में महिलाओं को देकर धोखा, झूठे मांग रहे हैं दिल्ली में मौका”। उन्होंने “केजरीवाल फर्जीवाल” के नारे भी लगाए। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और अन्य नेता शामिल हुए। अजय माकन ने एक बार फिर केजरीवाल को “फर्जीवाल और राष्ट्र विरोधी” बताया।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कहा, “आप सरकार ने पंजाब में बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन तीन साल बीतने के बावजूद राज्य की जनता अब भी इन वादों के पूरे होने का इंतजार कर रही है।” उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने का वादा किया था, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया। वडिंग ने यह भी कहा कि दिल्ली में महिलाओं को ₹2100 देने का वादा करने वाले केजरीवाल से पूछा जाना चाहिए कि इसका बजट कहां से आएगा।

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह(congress kejriwal:) बाजवा ने कहा, “पंजाब में आप सरकार ने महिलाओं को एक भी रुपया नहीं दिया और अब दिल्ली में ₹2100 देने का वादा किया जा रहा है। यह जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।” उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे केजरीवाल के वादों पर भरोसा न करें और कांग्रेस को एक मौका दें।

बाजवा ने कहा कि कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली में किए गए विकास कार्यों का प्रमाण है। उन्होंने दिल्ली की जनता से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की और केजरीवाल की योजनाओं को “झूठ का पुलिंदा” बताया।कांग्रेस नेताओं ने जोर देकर कहा कि जनता को आम आदमी पार्टी के वादों में न उलझकर सच्चाई को समझना चाहिए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

स्वभाव में साम्यता की वजह से पुतिन की ओर झुके ट्रंप?

संजय मग्गूराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता के बीच दिए गए ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे को लागू करने में डोनाल्ड ट्रंप पूरी शिद्दत से जुट गए...

छोटी मुसीबत को किसान ने बड़ी समझा

बोधिवृक्षअशोक मिश्रजब तक किसी समस्या का सामना न किया जाए, तब तक वह बहुत बड़ी लगती है। सामना किया जाए, तो लगता है कि...

Recent Comments