Sunday, February 23, 2025
12.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTcongress whip:कांग्रेस ने लोकसभा में उपस्थित रहने के लिए सांसदों को व्हिप...

congress whip:कांग्रेस ने लोकसभा में उपस्थित रहने के लिए सांसदों को व्हिप जारी किया 

Google News
Google News

- Advertisement -

कांग्रेस ने(congress whip:) लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने संबंधी विधेयक के लोकसभा में पेश किए जाने के मद्देनजर अपने सांसदों को व्हिप जारी कर मंगलवार को सदन में उपस्थित रहने को कहा है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया गया है, जिसमें मंगलवार की महत्वपूर्ण कार्यवाही के लिए उनकी उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

लोकसभा के एजेंडे में कहा गया है कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024’ पेश करेंगे, जिसे ‘एक देश, एक चुनाव’ विधेयक के रूप में जाना जाता है। विधेयक पेश होने के बाद, मेघवाल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अनुरोध करेंगे कि वह इसे व्यापक विचार-विमर्श के लिए संसद की संयुक्त समिति को भेजें।

केंद्रीय (congress whip:)कानून मंत्री केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 भी पेश करेंगे, जिसका उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के चुनावों को संरेखित करना है। संयुक्त समिति का गठन विभिन्न दलों के सांसदों की संख्या के आधार पर आनुपातिक रूप से किया जाएगा। सोमवार को एक अधिकारी ने बताया कि सबसे बड़ी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी को समिति की अध्यक्षता मिलेगी और इसके कई सदस्य इसमें शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का पिछले सप्ताह फैसला किया था, लेकिन इस पर निर्णय नहीं लिया गया है कि स्थानीय निकाय चुनावों का क्या होगा। संसद का वर्तमान शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को समाप्त होगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments