Sunday, February 23, 2025
19.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTआज से शुरू कांग्रेस की क्राउड फंडिंग, मल्लिकार्जुन खरगे ने 1.38 लाख...

आज से शुरू कांग्रेस की क्राउड फंडिंग, मल्लिकार्जुन खरगे ने 1.38 लाख रुपये से की शुरुआत

Google News
Google News

- Advertisement -

Donate For Desh: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान की शुरुआत की है। पार्टी का ऐसा करने के पीछे उद्देश्य 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए चंदा इकट्ठा करना है।

अपनी खस्ता हालत के चलते या कहें कि देश के लोगों का ध्यान पाने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने चंदा जुटाने के अभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (18 दिसंबर) को ‘डोनेट फॉर देश’ (Donate For Desh) अभियान को लॉन्च किया। इस चंदा अभियान की शुरुवात सबसे पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के खाते में 1,38,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करके कर दी है। कांग्रेस पार्टी आज से लेकर कांग्रेस स्थापना दिवस (28 दिसंबर) तक इस अभियान के जरिए पार्टी के लिए चंदा इकट्ठा करेगी।

महात्मा गांधी ने भी लिया था चंदा

इस दौरान खरगे ने स्वंतत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी द्वारा लिए गए चंदे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि जब कांग्रेस लोगों से देश के लिए चंदा मांग रही है। गांधी ने भी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनता से चंदा लिया था। अगर आप सिर्फ अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करते हैं तो आपको उनकी नीतियों पर चलना होगा।

घर- घर जाकर लेंगे चंदा

कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा करेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि वह इस अभियान के जरिए अच्छा खासा पैसा इकट्ठा कर पाएगी, जिसके जरिए उसे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने में मदद मिलेगी। वर्तमान में देश की सबसे अमीर पार्टी में बीजेपी नंबर वन पर है। जिसके बाद दूसरे नंबर पर कांग्रेस है।




- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

महिला की पहचान नाम से होगी या ‘तलाकशुदा’ से?

- सोनम लववंशी समाज में भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है। यह सोच, संस्कार और व्यवस्था का दर्पण होती है। जब भाषा में...

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

Recent Comments