Monday, February 24, 2025
24.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDelhidelhi election aap:आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पहली...

delhi election aap:आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पहली उम्मीदवार सूची जारी की

Google News
Google News

- Advertisement -

आम आदमी पार्टी (आप) ने(delhi election aap:) बृहस्पतिवार को दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से हाल ही में आप में शामिल हुए छह नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

भाजपा से आप(delhi election aap:) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों में ब्रह्म सिंह तंवर (छतरपुर), अनिल झा (किरारी), और बी बी त्यागी (लक्ष्मी नगर) शामिल हैं। कांग्रेस छोड़कर आप में आए उम्मीदवारों में जुबैर चौधरी (सीलमपुर), वीर सिंह धींगान (सीमापुरी), और सुमेश शौकीन (मटियाला) का नाम शामिल है।

अन्य घोषित उम्मीदवारों में सरिता सिंह (रोहतास नगर), रामसिंह नेता जी (बदरपुर), गौरव शर्मा (घोंडा), मनोज त्यागी (करावल नगर), और दीपक सिंघल (विश्वास नगर) शामिल हैं।पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के बाद इन नामों की घोषणा की गई। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं। 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

इस्लामिक राष्ट्रवाद की ओर कदम बढ़ाता बांग्लादेश

संजय मग्गूबांग्लादेश में पांच अगस्त 2024 को हुए तख्तापलट के बाद हालात काफी बदल गए हैं। जिस धार्मिक आधार यानी इस्लामी राष्ट्र के नाम...

नोबल पुरस्कार विजेता होने से पहले मां हूं

बोधिवृक्षअशोक मिश्रफ्रू मार्टा ओउली नामक उपन्यास की शुरुआत ‘मैं अपने पति के प्रति बेवफा रही हूं’ से करने वाली नार्वे की उपन्यासकार सिग्रिड अनसैट...

Recent Comments