Wednesday, April 16, 2025
35.2 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDelhiDelhi Election:आप का आरोप, भाजपा ने हरियाणा की सड़क को दिल्ली की...

Delhi Election:आप का आरोप, भाजपा ने हरियाणा की सड़क को दिल्ली की बताया

Google News
Google News

- Advertisement -

आम आदमी पार्टी (Delhi Election:) ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उस पर गलत जानकारी फैलाने और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। आप ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक झूठा वीडियो साझा किया है, जिसमें गड्ढों वाली सड़कों को दिल्ली की बताया गया, जबकि वे असल में हरियाणा के फरीदाबाद की सड़कों की हैं।

आप(Delhi Election:) के शिकायत पत्र में कहा गया, “भाजपा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झूठे वीडियो के जरिए गलत जानकारी फैला रही है, जिसमें दिल्ली की सड़कों को दयनीय दिखाया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट हो चुका है कि वीडियो में दिखाए गए सड़कें दरअसल हरियाणा के फरीदाबाद की हैं।” पत्र में भाजपा के दिल्ली स्थित सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ द्वारा किए गए पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स भी शामिल किए गए हैं, जिनमें यह वीडियो साझा किया गया था। इसमें दावे को झूठा साबित करने वाले वीडियो लिंक भी हैं, जो सड़क के वास्तविक स्थान को दिखाते हैं। आप ने कहा कि इस प्रकार का कृत्य आदर्श आचार संहिता के तहत झूठे प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने के नियमों का “गंभीर उल्लंघन” है। पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की अपील की है। भाजपा की ओर से इस मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments