आम आदमी पार्टी (आप) के(delhi election:) राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी के चुनाव प्रचार को बाधित करने और मतदाताओं को डराने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है।
केजरीवाल (delhi election:)ने एक प्रेस वार्ता में कहा, “दिल्ली पुलिस के सारे कर्मी भाजपा के साथ हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए कोई नहीं है। एक थाना प्रभारी ने मुझे बताया कि उन्हें हमारी रैलियों को बाधित करने के लिए गृह मंत्रालय से सीधे निर्देश मिलते हैं।” इस प्रेस वार्ता में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे।
केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली के लोगों को एकजुट होकर भाजपा को करारा जवाब देना होगा। मुझे डर है कि इस बार मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा सकता है।” उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा को दिल्ली में “ऐतिहासिक हार” का सामना करना पड़ा है, इसलिए उसके कार्यकर्ता पुलिस का सहारा लेकर गुंडागर्दी कर रहे हैं।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस भाजपा के अभियान में मदद कर रही है और पार्टी के कार्यकर्ताओं का समर्थन कर रही है, जो आप के चुनावी प्रयासों में अवरोध डाल रहे हैं। आतिशी और भारद्वाज ने भी इसी तरह की चिंताएं जताई।
मुख्यमंत्री(delhi election:) ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कालकाजी में आप के कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप लगाया, जहां से वह फिर से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा, “रमेश बिधूड़ी (कालकाजी सीट पर आतिशी के भाजपा प्रतिद्वंद्वी) हमारे कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल होने के लिए धमकी दे रहे हैं। हम निर्वाचन आयोग (ईसीआई) में शिकायत दर्ज कराएंगे।”
केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता आप के घर-घर प्रचार अभियान में हस्तक्षेप करने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे, और इसके परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। 2020 में 70 में से 62 सीटें जीतकर आप ने शानदार विजय हासिल की थी, और पार्टी का लक्ष्य लगातार तीसरी बार सत्ता में आना है।