आम आदमी पार्टी (आप) के(Delhi elections:) राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी उनकी पत्नी का नाम दिल्ली विधानसभा के नयी दिल्ली क्षेत्र की मतदाता सूची से हटवाने की कोशिश कर रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी में प्रस्तावित हैं।
संजय सिंह(Delhi elections:) और उनकी पत्नी अनीता सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस आरोप को उठाया और कहा कि भाजपा दिल्ली में बसे पूर्वांचली समुदाय के लोगों के नाम हटाने की कोशिश कर रही है। संजय सिंह और उनकी पत्नी का संबंध पूर्वी उत्तर प्रदेश से है, जबकि पूर्वांचली लोग मुख्य रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से होते हैं और दिल्ली में मतदाता वर्ग का एक बड़ा हिस्सा बनाते हैं। संजय सिंह ने दावा किया कि 25 और 26 दिसंबर को दो आवेदन दायर किए गए थे, जिनमें उनकी पत्नी का नाम नयी दिल्ली विधानसभा सीट की मतदाता सूची से हटाने की मांग की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा, दिल्ली में पूर्वांचली मतदाताओं के नाम हटाने के मुद्दे को राज्यसभा में उठाने के लिए उन्हें ‘‘सबक’’ सिखाने की कोशिश कर रही है।