Saturday, February 22, 2025
20.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDelhiDelhi Parade:17 से 21 जनवरी तक कर्तव्य पथ पर विशेष यातायात व्यवस्था

Delhi Parade:17 से 21 जनवरी तक कर्तव्य पथ पर विशेष यातायात व्यवस्था

Google News
Google News

- Advertisement -

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र (Delhi Parade:)दिवस परेड की रिहर्सल के मद्देनजर कर्तव्य पथ पर बिना किसी बाधा के यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात प्रबंध लागू किए हैं। बुधवार को जारी एक परामर्श में कहा गया है कि 17, 18, 20 और 21 जनवरी को विशेष यातायात व्यवस्था रहेगी।

परामर्श (Delhi Parade:)के अनुसार, कर्तव्य पथ के विभिन्न चौराहों जैसे रफी मार्ग क्रॉसिंग, जनपथ क्रॉसिंग, मानसिंह रोड क्रॉसिंग, और सी-हेक्सागन पर सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली और इसके विपरीत यात्रा करने वाले लोग रिंग रोड, सराय काले खां, आई.पी. फ्लाईओवर, राजघाट, लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अत्तातुर्क मार्ग और कौटिल्य मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा, पूर्वी दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए रिंग रोड से वंदे मातरम मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

नई दिल्ली और उससे आगे की यात्रा करने वाले वाहन चालकों को विनय मार्ग, शांति पथ से बचने की सलाह दी गई है। उन्हें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, आरएमएल गोल चक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग या पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग होते हुए उत्तरी दिल्ली या नई दिल्ली की ओर जाने का मार्ग अपनाना होगा।यात्रियों को असुविधा से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments