बुधवार को (delhi weather:)दिल्ली में सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जबकि न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट के साथ 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी(delhi weather:) के अनुसार, पालम में रात 12 बजे दृश्यता 50 मीटर थी, जो रात 2:30 बजे सुधरकर 500 मीटर हो गई। हालांकि, सुबह 5:30 बजे यह फिर गिरकर शून्य पर पहुंच गई। पूरी रात 5-7 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलती रही।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान बुधवार को 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। इससे पहले मंगलवार को यह 10.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
केंद्रीय(delhi weather:) प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 334 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। AQI के स्तर को शून्य से 50 तक ‘अच्छा’, 51-100 तक ‘संतोषजनक’, 101-200 तक ‘मध्यम’, 201-300 तक ‘खराब’, 301-400 तक ‘बेहद खराब’, और 401-500 तक ‘गंभीर’ माना जाता है।