Sunday, October 6, 2024
29.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTरात को गलती से भी ना करें ये काम, वरना तेज़ी से...

रात को गलती से भी ना करें ये काम, वरना तेज़ी से बढ़ सकता वजन

Google News
Google News

- Advertisement -

वजन को घटाना एक बेहद ही मुश्किल काम होता है। क्योंकि ऐसा करने के लिए आपको अपने मनपसंद खाने को टाटा बाय-बाय कहना पड़ेगा जोकि एक बेहद ही मुश्किल टास्क है। कुछ लोगों का मानना है कि हेल्दी खाना खाने से या कभी कभार रात का खाना स्किप करने से वजन कम हो जाएगा। जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं होता। कभी-भी खाना स्किप करना वजन घटाने में कारगार नहीं हुआ है। लेकिन अगर इससे वजन घट भी जाए तो उतनी ही तेज़ी बढ़ भी सकता है। इसके अलावा खाने की कुछ गलत आदतों से भी वजन बढ़ सकता है।

रात में डिनर के दौरान कुछ लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं कि जिसकी वजह से उनका वजन बेहद तेज़ी से बढ़ने लगता है। इसी वजह से आपको ये मालूम होना बेहद जरूरी है कि डिनर करने का सही तरीका और सही समय क्या है और आपको रात के समय कितना खाना खाने की आवश्यकता होती है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी कुछ गलतियों के बारे में जोकि लोग डिनर करने के दौरान करते हुए नज़र आते हैं।

डिनर करते समय ना करे यह गलतियां

1. हैवी डिनर : आयुर्वेद हमेशा से ही एक बात पर जोर देता आया है कि रात के समय जितना हो सके उतना हल्का भोजन करना चाहिए। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग इस बात का पालन नहीं करते। वह रात के समय भी बेहद हैवी फ़ूड का सेवन करते रहते हैं और फिर अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं। अगर आप भी उनमें से ही एक हैं तो आज ही इस गलती को दोहराना बंद कर दें। रात के समय इतना हल्का खाना खाएं कि आपको अपने पेट में किसी भी प्रकार का दबाव महसूस न हो और आप हल्का महसूस करें।

2. लेट डिनर : यह वह दूसरी आम गलती जोकि लोग अक्सर करते हुए नज़र आते हैं। रात का खाना करीब 8 से 9 बजे के बीच में खा लेना चाहिए। लेकिन आजकल लोग 12-1 बजे तक भी खाना खाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज से यह गलती करना बंद कर दीजिए। क्योंकि रात में देर से खाना खाने से ना सिर्फ आपका वजन बढ़ेगा बल्कि इसकी वजह से आपके शरीर में कई प्रकार की बीमारियां भी हो सकती हैं।

3. ज्यादा खाना : ऐसा कहा जाता है कि रत में हमेशा गरीबों की तरह भोजन करना चाहिए। जितनी आपको भूख हो खाना उससे कम ही खाएं। ज्यादा खाना खाने से पाचन से जुडी समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है और इसके साथ ही आपका वजन भी तेज़ी से बढ़ सकता है।

4. ज्यादा नमक खाना : शाम के समय हमेशा जयादा नामक खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे आपके शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है।

5. तुरंत सोना : रात में खाना खाने के बाद तुरंत सोना आपके शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है और शरीर में पाचन से जुडी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन हमेशा कंट्रोल में रहे तो रात के खाने और सोने के बीच में कम से कम 2-3 घंटे का गैप जरूर रखें।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

AMUL MILK: अमूल का अमेरिकी सफलता के बाद यूरोपीय बाजार में कदम

अमूल और गुजरात(AMUL MILK: ) सहकारी दुग्ध विपणन संघ लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने बताया कि अमूल द्वारा हाल ही में...

HR EXIT POLLS: जानिए एग्जिट पोल को लेकर हरियाणा के नेताओं ने क्या कहा

हरियाणा में कांग्रेस की एक दशक बाद मजबूत वापसी के लिए निकाले गए एग्जिट पोल(HR EXIT POLLS: ) के बाद, भाजपा के उम्मीदवार अनिल...

Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा में BJP हैट्रिक से चूकी, कांग्रेस सरकार के संकेत

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शनिवार को खत्म हुआ। इसके बाद टीवी चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल्स (Haryana Exit Poll) आ गए।...

Recent Comments