Monday, March 10, 2025
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDELHI NCR News in hindi - DeshrojanaYEIDA TOLL: यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अक्टूबर से नई टोल दरें होंगी...

YEIDA TOLL: यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अक्टूबर से नई टोल दरें होंगी लागू, दरों में 5 से 12 प्रतिशत की वृद्धि

Google News
Google News

- Advertisement -

ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अक्टूबर से नई टोल दरें लागू होंगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA TOLL: ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, YEIDA ने दोपहिया से लेकर बड़े वाहनों पर लगने वाले टोल में 5 से 12 प्रतिशत तक वृद्धि की है। नई दरों के मुताबिक, मोटरसाइकिल, तीन पहिया वाहन और ट्रैक्टर के लिए आगरा तक 247.5 रुपये टोल देना होगा।

YEIDA TOLL: गुरुवार को लिया गया फैसला

YEIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को यमुना विकास प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर नई टोल दरें लागू करने का फैसला लिया गया। इससे पहले वर्ष 2021-22 में टोल की दरें बढ़ाई गई थीं।

हल्के वाहन और भारी वाहन चालकों को देना होगा अब इतना टोल

सिंह ने बताया कि नई टोल दरों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा से आगरा तक चार पहिया वाहन, जीप, और हल्के वाहनों के लिए 486.75 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहन और छोटे वाहनों के लिए 759 रुपये, बस और ट्रक के लिए 1542.75 रुपये, भारी निर्माण कार्य की मशीनों के लिए 2186.25 रुपये, और विशाल आकार के वाहनों के लिए 3027.75 रुपये टोल देना होगा। इस वृद्धि के बाद, यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों को नई दरों के अनुसार टोल का भुगतान करना होगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

छोटी मुसीबत को किसान ने बड़ी समझा

बोधिवृक्षअशोक मिश्रजब तक किसी समस्या का सामना न किया जाए, तब तक वह बहुत बड़ी लगती है। सामना किया जाए, तो लगता है कि...

स्वभाव में साम्यता की वजह से पुतिन की ओर झुके ट्रंप?

संजय मग्गूराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता के बीच दिए गए ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे को लागू करने में डोनाल्ड ट्रंप पूरी शिद्दत से जुट गए...

Recent Comments