Monday, February 3, 2025
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONelection modi:PM ने महाराष्ट्र नतीजों को विकास की जीत बताया, झामुमो गठबंधन...

election modi:PM ने महाराष्ट्र नतीजों को विकास की जीत बताया, झामुमो गठबंधन को बधाई दी

Google News
Google News

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(election modi:) ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की विशाल जीत की सराहना की और इसे विकास और सुशासन की जीत बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सत्तारूढ़ गठबंधन राज्य की प्रगति के लिए निरंतर काम करता रहेगा। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन को राज्य विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दी और इस बात पर जोर दिया कि उनकी पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। मोदी ने अपनी पोस्ट में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी टैग किया।

मोदी (election modi:)ने लिखा, “विकास की जीत हुई है, सुशासन की जीत हुई है। एकजुट होकर हम और अधिक प्रगति करेंगे। राजग को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र के मेरे भाई-बहनों, विशेष रूप से राज्य के युवाओं और महिलाओं का आभार व्यक्त करता हूं। यह स्नेह अनमोल है।” उन्होंने कहा, “जय महाराष्ट्र।”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राजग के जनहित कार्यों की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। उन्होंने उपचुनावों में राजग के उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने के लिए विभिन्न राज्यों के लोगों का धन्यवाद किया। मोदी ने कहा, “हम उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।” उन्होंने जमीनी स्तर पर राजग कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की और कहा, “कार्यकर्ताओं ने मेहनत की, लोगों के बीच गए और हमारे सुशासन के एजेंडे को विस्तार से बताया। मैं झारखंड के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम हमेशा लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में आगे रहेंगे।”

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्या व्यावहारिक हैं इतने बड़े आयोजन?

जगदीप सिंह मोरमहाकुंभ 2025 वर्तमान कालखंड का ध्रुव तारा बना हुआ है। धरती के एक छोटे से भूखंड पर एक समय में इतने मनुष्यों...

प्राणवायु देवता योजना के तहत पेंशन पा रहे देव वृक्षों के दर्शन

प्राणवायु देवता योजना के तहत पेंशन पा रहे देव वृक्षों के दर्शन और उनके स्वस्थ लंबे जीवन के लिए भगवान महादेव से प्रार्थना की...

पलवल में पुलिस मुठभेड़: 2 इनामी बदमाश मारे गए, 3 पुलिसकर्मी घायल

पलवल में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए। दोनों बदमाशों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम...

Recent Comments