Sunday, February 23, 2025
20.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAकपास की फसल को लेकर गांव बंचारी में किसान मेले का आयोजन

कपास की फसल को लेकर गांव बंचारी में किसान मेले का आयोजन

Google News
Google News

- Advertisement -

पलवल,24 जुलाई – कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल द्वारा कपास की फसल को लेकर गांव बंचारी में किसान मेले का आयोजन किया। किसान मेले में 400 किसानों ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र भूपानी से डॉ विनोद मोहन, पशु विज्ञान केंद्र से डॉ रेखा दहिया,खंड कृषि अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार, सहायक कृषि अभियंता डॉ अमीन मलिक,बागवानी विभाग से कमल कुमार एवं खंड तकनीकी प्रबंधक पलवल श्री सुन्दर सिंह, खंड तकनीकी प्रबंधक होडल श्री रामदेव, कृषि विकास अधिकारी श्री मती नैन्सी, रूबी कुमारी सहायक तकनीकी प्रबंधक पलवल अतुल कुमार शर्मा ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि कपास की फसल नकदी फसल है।

प्रदेश सरकार द्वारा कपास की फसल को बढ़ावा दिया जा रहा है। कपास की फसल के उत्पादन को बढ़ाने के लिए किसानों को फसल में लगने वाले विभिन्न प्रकार के कीट एवं उनके प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई है। कपास की फसल में लगने वाली गुलाबी सुंडी बीमारी के बारे में जागरूक किया गया।

गुलाबी सुंडी का लार्वा कपास के बीज कोर्षों को खाने के अलावा फूलों की कलियों और फूलों को खा जाता है। यह कीट कपास के बीजों को लिंट के माध्यम से बीजकोर्षों में छेद कर देता है। संक्रमित कलियां और अपरिपक्व बीजकोष बहुत जल्दी गिर जाते है। फसल में गुलाबी सुंडी बीमारी आने पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह अनुसार दवाइयों का छिडक़ाव करें।

बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए कपास के खेतों में जल निकासी की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। किसानों को कृषि विभाग,पशुपालन विभाग,मत्स्य विभाग ने अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई गई स्कीमों के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया। खंड कृषि अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार ने कार्यक्रम में आये सभी किसानों का आभार व्यक्त करते धन्यवाद दिया। गाँव बंचारी से किसान श्री जयपाल मेंबर,राधा रमन, राजेश नम्बरदार लोहिन, कुमर सिंह आदि किसानों ने भाग लिया

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

महिला की पहचान नाम से होगी या ‘तलाकशुदा’ से?

- सोनम लववंशी समाज में भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है। यह सोच, संस्कार और व्यवस्था का दर्पण होती है। जब भाषा में...

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

Recent Comments