Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTग्रीस के जंगलों में लगी आग, 5 हेलिकॉप्टर और 173 फायर फाइटर्स...

ग्रीस के जंगलों में लगी आग, 5 हेलिकॉप्टर और 173 फायर फाइटर्स पा रहे आग पर काबू

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: जुलाई के महीने में ग्रीस बुरी तरह तप रहा है। वहां तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया है। कई जगह जंगलों में आग लग चुकी है। जिसके कारण अफरा तफरी मच रही है। 30 हजार से ज्यादा लोगों को उनके घर से निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है।

जंगलो में आग को भुजाने के लिए सरकार की तरफ से सेना औरकोस्ट गार्ड भी रखे हुए है। जो लोगों की मदद के लिए तुरंत हाज़िर रहते है। अधिकारियों का कहना है कि अभी हालात काफी गंभीर बने हुए है। लेकिन, अभी तक कोई बड़ा नुकसान या जान नहीं गई है

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रीस में 79 जगहों पर आग लगी है। आग पर काबू पाने के लिए 5 हेलिकॉप्टर और 173 फायर फाइटर्स बुलाये गए है। आग इतनी भीषण है कि उसमें अभी तक 35 वर्ग किलोमीटर का जंगल जलकर राख हो चुका है। पूरे देश को अगले हफ्ते तक हाई अलर्ट पर रखा गया है। हीट स्ट्रोक के चलते 38 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। समुद्र के तापमान 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रोड्स आईलैंड काफी हराभरा जंगल है इसके चलते यहां दुनियाभर से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। एक पर्यटक ने BBC को बताया कि वो छुट्टियों में घूमने के लिए ग्रीस आई थी, लेकिन अब उसे अपना महंगा होटल छोड़ स्कूल में रहना पड़ रहा है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

Recent Comments