Monday, February 3, 2025
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeGujaratgujarat gas:गुजरात के भरूच में रासायनिक संयंत्र में गैस रिसाव से चार...

gujarat gas:गुजरात के भरूच में रासायनिक संयंत्र में गैस रिसाव से चार कर्मचारियों की मौत

Google News
Google News

- Advertisement -

गुजरात के भरूच (gujarat gas:)जिले के दहेज स्थित एक रासायनिक संयंत्र में जहरीली गैस का रिसाव होने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे ‘गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड’ (जीएफएल) की एक उत्पादन इकाई में हुई। गैस के रिसाव से चार कर्मचारी बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत भरूच के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान तीन कर्मचारियों की रविवार तड़के करीब तीन बजे और एक अन्य की सुबह छह बजे मौत हो गई।

पुलिस(gujarat gas:) निरीक्षक बी.एम. पाटीदार ने बताया कि हादसा तब हुआ जब कंपनी के सीएमएस संयंत्र से गुजर रहे पाइप से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान राजेश कुमार (गुजरात), मुद्रिका यादव (झारखंड), सुशीत प्रसाद और महेश नंदलाल (दोनों उत्तर प्रदेश से) के रूप में हुई है।

कंपनी के उपमहाप्रबंधक जिग्नेश परमार ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने घटना की गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी अधिकारियों के साथ सहयोग करेगी और मामले की जांच करेगी। भरूच की उपमंडल मजिस्ट्रेट मनीषा मनानी ने बताया कि गैस रिसाव की घटना की जांच जारी है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भरूच के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्या व्यावहारिक हैं इतने बड़े आयोजन?

जगदीप सिंह मोरमहाकुंभ 2025 वर्तमान कालखंड का ध्रुव तारा बना हुआ है। धरती के एक छोटे से भूखंड पर एक समय में इतने मनुष्यों...

मां सरस्वती का ध्यान कर कल्पवासियों ने पवित्र त्रिवेणी में किया बसंत पंचमी का अमृत स्नान

*बसंत पंचमी पर्व पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान का है विशेष महत्व* *पौराणिक मान्यता है कि प्रयागराज की पवित्र त्रिवेणी में...

Recent Comments