Friday, September 6, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTHaryana Assembly Election : संजय सिंह ने कहा, आप हरियाणा में सभी...

Haryana Assembly Election : संजय सिंह ने कहा, आप हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी

Google News
Google News

- Advertisement -

इस साल के अंत में हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election : ) होने हैं। इसी के मद्देनजर हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस ने जहां तैयारियां शुरू कर दी हैं । वहीं, अब आम आदमी पार्टी भी इस सियासी दंगल में दाखिल हो गई है।  

Haryana Assembly Election :  ‘आप मजबूती से लड़ेगी चुनाव’

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आज चंडीगढ़ में कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीट पर चुनाव लड़ेगी। सिंह ने मीडिया से कहा कि आप हरियाणा विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी 90 सीट पर चुनाव लड़ेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के वरिष्ठ नेता संदीप पाठक भी इस मौके पर मौजूद थे।

Haryana Assembly Election : भाजपा पर साधा निशाना

सिंह ने बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और अग्निपथ योजना के मुद्दों पर हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में जबरन वसूली की जा रही है। हमने देखा कि आंदोलन के दौरान किसानों को कैसे कुचला गया। हरियाणा में बेरोजगारी भी एक बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना सेना का अपमान है। केंद्र ने 2022 में अग्निपथ योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के आयु समूह के युवाओं को चार वर्षों के लिए भर्ती करने का प्रावधान है। इनमें से 25 प्रतिशत को अगले 15 वर्षों तक सेवा में बनाए रखने की योजना है।

Haryana AAP : ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल’

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आप नेताओं के रोहतक, सोनीपत और जींद जैसे हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे के दौरान लोगों ने कहा कि वे राज्य में बदलाव चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस, भाजपा और क्षेत्रीय दलों को मौका दिया लेकिन इन सभी ने राज्य को लूटा। मान ने कहा कि ‘‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल’’ पार्टी का नारा होगा।  

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Climate Heat : 2024 में तपिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

2024 के गर्मी के मौसम में रिकॉर्ड तोड़ तपिश महसूस की गई, जिससे यह साल अब तक का सबसे गर्म साल (Climate Heat :...

Recent Comments