Saturday, February 22, 2025
20.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana BJP: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर तीखा पलटवार

Haryana BJP: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर तीखा पलटवार

Google News
Google News

- Advertisement -

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(Haryana BJP: ) ने मंगलवार को कांग्रेस के अभियान ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नियमित रूप से जनता के सामने अपने कार्यों का लेखा-जोखा रखती है, जबकि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि जब वह सत्ता में थी, तो उसने जनता के लिए क्या किया।

Haryana BJP: कांग्रेस पर लगाया आरोप

नीलोखेड़ी में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने लोकसभा चुनावों के दौरान ‘झूठ’ बोला और ‘गलत सूचना’ फैलाई कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, तो संविधान बदल दिया जाएगा। सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘झूठ का सहारा लेकर वोट हासिल करना और बाद में जनता का शोषण करना इनके डीएनए में है।’’ उन्होंने पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पर हमले तेज करते हुए कहा, ‘‘वे हमसे (किए गए कार्यों का) हिसाब मांग रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम किया है। हमने समान विकास किया है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम नियमित रूप से लोगों को अपने काम का हिसाब देते हैं, लेकिन कांग्रेस झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह करती है।’’ सैनी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की हरियाणा इकाई से कुछ सवाल पूछे थे, ‘लेकिन उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।’

भाजपा की सरकार ने प्रदेश में चहुंमुखी विकास किया: सैनी

सैनी ने कहा, ‘‘भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के अन्य लोग ‘हिसाब मांगे यात्रा’ निकाल रहे हैं। हुड्डा साहब को अपने 10 साल के शासन में किए गए कार्यों का भी हिसाब देना चाहिए। यदि मैं, हमारी सरकार के 10 साल का हिसाब देना शुरू करूं तो इस पर 10 घंटे तक बोल सकता हूं।’’ सैनी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश में चहुंमुखी विकास किया है। उन्होंने बताया कि मार्च में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तीन दिन बाद ही लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले मनोहर लाल खट्टर के स्थान पर तत्कालीन राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया था। खट्टर करनाल से लोकसभा के लिए चुने गए और उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया, जबकि सैनी ने करनाल विधानसभा उपचुनाव जीता, जो लोकसभा चुनावों के साथ हुआ था।

हिसाब मांगने वाले बताएं , जब वे सत्ता में थे तो क्या किया

सैनी ने बताया कि लोकसभा चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद से लेकर 16 अगस्त को हरियाणा चुनावों की घोषणा होने तक उनके पास बमुश्किल दो महीने का समय था। इस छोटी सी अवधि में भी भाजपा सरकार ने किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और गरीबों सहित विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कई फैसले लिए।भाजपा नेता ने कहा, ‘‘जो लोग हमसे हिसाब मांग रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमने विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कई फैसले लिए हैं। उन्हें भी यह बताना चाहिए कि जब वे सत्ता में थे, तो उन्होंने क्या किया।’’कांग्रेस किसानों से जुड़े कई मुद्दों के साथ-साथ बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधती रही है।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments