Monday, September 16, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana BJP: नायब सिंह सैनी लड़ेंगे लाडवा सीट से विधानसभा चुनाव

Haryana BJP: नायब सिंह सैनी लड़ेंगे लाडवा सीट से विधानसभा चुनाव

Google News
Google News

- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी (Haryana BJP: )की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा एक अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए रविवार तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की संभावना है। बड़ौली से दिल्ली में जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री कहां से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री साहब लाडवा से चुनाव लड़ेंगे।’’

Haryana BJP: बड़ौली नहीं लड़ेंगे चुनाव

सैनी फिलहाल करनाल सीट से हरियाणा विधानसभा के सदस्य हैं। उससे पहले वह 2019 से 2024 तक कुरुक्षेत्र से सांसद थे। दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में बड़ौली ने हालांकि इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या सैनी करनाल से भी चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल लाडवा सीट से कांग्रेस के मेवा सिंह विधायक हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बैठक की थी। पार्टी हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए कोशिश में जुटी है। सोनीपत के राय से विधायक बड़ौली ने यह भी कहा कि वह इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगले दौर की बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची शीघ्र आ सकती है।

Haryana BJP:दो दिन बाद फिर होगी बैठक

उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बड़ौली ने कहा कि सीईसी की बैठक के दौरान सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई और दो दिन बाद फिर अगली बैठक होगी। बड़ौली ने जुलाई में भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष का पदभार संभाला था। उन्होंने कहा कि पहली सूची में कुछ उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

मार्च में सैनी बने थे सीएम

मार्च में भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को हटाकर ओबीसी नेता सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था। खट्टर बाद में करनाल से लोकसभा चुनाव जीते और वह अब केंद्रीय मंत्री हैं। जब सैनी ने मुख्यमंत्री के रूप में खट्टर की जगह ली थी, तब वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थे और कुरुक्षेत्र से पार्टी के सांसद थे। बाद में उन्होंने करनाल से विधानसभा उपचुनाव जीता। करनाल विधानसभा सीट खट्टर ने खाली की थी।

एक अक्टूबर को है चुनाव

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक अक्टूबर को एक चरण में चुनाव होंगे और चार अक्टूबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी। भाजपा का लक्ष्य है कि वह स्पष्ट बहुमत के साथ राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाए। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के चयन पर गहन विचार-विमर्श किया और अगले कुछ दिनों में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की संभावना है।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस?: धरती के श्वास की रक्षा का संकल्प

आज, 16 सितंबर को, पूरी दुनिया राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मना रही है। इस दिन का उद्देश्य ओज़ोन परत की रक्षा के महत्व...

Haryana AAP-BJP: AAP नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा, BJP में लोकतंत्र खत्म

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (Haryana AAP-BJP:) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोक दी है। इस...

Manojjha-BJP: RJD नेता मनोज झा का BJP पर निशाना: पद की जंग के नतीजे जल्द होंगे सामने

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Manojjha-BJP: ) में नितिन गडकरी के प्रधानमंत्री पद के...

Recent Comments