Wednesday, March 12, 2025
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana CM : हरियाणा के CM सैनी ने कहा, कांग्रेस में कमीशन...

Haryana CM : हरियाणा के CM सैनी ने कहा, कांग्रेस में कमीशन लेकर होता था काम

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(Haryana CM : ) ने बृहस्पितवार को कहा कि कांग्रेस को कमीशन लेकर कार्य करने के लिए जाना जाता था जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार राज्य में समान विकास की दिशा में मिशन मोड  में काम कर रही है।

Haryana CM : ‘हुड्डा की सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था’

सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा नीत पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब विकास परियोजनाओं में क्षेत्रवाद, नौकरियों में पक्षपात और सभी क्षेत्रों में व्यापक भ्रष्टाचार फैला हुआ था।

Haryana CM : 313 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद जिले में 313 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सैनी ने फतेहाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी (हुड्डा) सरकार कमीशन मोड पर काम करती थी जबकि हमारी सरकार मिशन मोड में काम कर रही है और हमने तेज गति से समान विकास योजनाएं शुरू की हैं।

‘विपक्षी दल झूठ फैला रहा’

सैनी ने कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के लिए पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा से पहले मुख्य विपक्षी दल झूठ फैला रहा है। कांग्रेस ने 15 जुलाई को ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान की शुरुआत की थी, जिसके तहत पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा को बेरोजगारी, कानून और किसानों के मुद्दों सहित कई मोर्चों पर घेर रही है।

‘कांग्रेस अपने शासनकाल का जवाब दें’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने 10 वर्ष के शासनकाल का जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद और जातिवाद फैला हुआ था। सैनी ने कहा, “हरियाणा ने पिछले 10 वर्ष के दौरान चौमुखी विकास किया है।’’ उन्होंने कांग्रेस के अभियान पर कहा कि कांग्रेस को इसके बजाए अपने कार्यों पर ध्यान देना चाहिए

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

महाकुंभ में सपना बनी ‘हवाई चप्पल’ वालों ने की हवाई यात्रा ?

                                                                    निर्मल रानी                       रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) ‘उड़ान’ का शुभारंभ करते हुये आठ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ' हम...

प्रसिद्धि की बैसाखी बनता साहित्य में चौर्यकर्म

-डॉ. सत्यवान सौरभसाहित्यिक चोरी साहित्यिक क्षेत्र में एक बड़ी चुनौती बन गई है, जहाँ एक लेखक के विचारों, शब्दों या रचनाओं पर दूसरे लेखक...

Recent Comments