Wednesday, February 5, 2025
14.8 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana CM: सैनी ने हरियाणा के लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी

Haryana CM: सैनी ने हरियाणा के लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा (Haryana CM:)के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और यह उम्मीद जताई कि राज्य निरंतर प्रगति करता रहेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। सैनी ने नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं देते हुए हरियाणा के लोगों से इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।

पंजाब के(Haryana CM:) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने पंजाबी भाषा में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सभी देशवासियों को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि इस साल पंजाब विकास और प्रगति के नए दौर में प्रवेश करेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह साल सभी के लिए खुशी, शांति और सफलता का नया अध्याय लिखे।’’

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा, ‘‘आइए, हम नए साल का स्वागत नयी आशा, दृढ़ संकल्प और उत्साह के साथ करें। वर्ष 2025 हर घर में खुशियां, समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और शांति लेकर आए। आइए, हम एक मजबूत तथा अधिक सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण के लिए मिलकर काम करें और अपने राज्य एवं राष्ट्र की प्रगति व विकास में योगदान दें।’’

पंजाब (Haryana CM:)के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सभी से एक मजबूत और एकजुट भारत के निर्माण के लिए खुद को पुनः समर्पित करने का आग्रह किया। उन्होंने अपने संदेश में पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस बीच, पंजाब और हरियाणा में पुरुष और महिलाएं नववर्ष के अवसर पर पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से ही मंदिरों तथा गुरुद्वारों में उमड़ पड़े। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, जहां देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से लोग तड़के से ही मत्था टेकने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। हरियाणा के पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। चंडीगढ़, जालंधर, पटियाला, बठिंडा, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम, हिसार तथा रोहतक सहित कई अन्य स्थानों पर भी मंदिरों और गुरुद्वारों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments