Monday, March 10, 2025
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONHARYANA CONG: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

HARYANA CONG: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा विधानसभा चुनाव (HARYANA CONG: )2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस घोषणा पत्र को लॉन्च किया। उनके साथ कांग्रेस की चुनाव घोषणा पत्र कमेटी की अध्यक्ष पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान भी मौजूद थे।

HARYANA CONG:  कांग्रेस ने महिलाओं, बेरोजगारों, किसानों और अन्य वर्गों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है। इसमें शामिल हैं:

महिलाओं के लिए: 18 से 60 साल तक की महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये की सहायता।

स्वास्थ्य सेवा: राजस्थान सरकार की तर्ज पर 25 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज।

शिक्षा: सस्ती और सुलभ शिक्षा का वादा।

यातायात: छात्राओं के लिए मुफ्त पिंक मिनी बस और पिंक ई-रिक्शा की सुविधा।

किसान हितैषी योजनाएं:

किसान आयोग का गठन।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी।

किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा और सिंघु बॉर्डर पर स्मारक का निर्माण।

फसल खराब होने पर तुरंत मुआवजा देने का वादा।

रोजगार:

दो लाख सरकारी नौकरियों का वादा।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद करने का आश्वासन।

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन।

पूरे वर्ष का भर्ती कैलेंडर जारी करना।

हरियाणा विदेशी रोजगार बोर्ड का गठन।

ओबीसी क्रीमी लेयर: सीमा को 10 लाख रुपये तक बढ़ाना।

सामाजिक सुरक्षा:

बुजुर्गों, विकलांगों और विधवाओं को 6 हजार रुपये मासिक पेंशन।

कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को फिर से लागू करना।

एसवाईएल नहर विवाद: सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू करने का वादा।

कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र के माध्यम से हरियाणा के विभिन्न वर्गों के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है और वादा किया है कि वे राज्य की समृद्धि और विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

छोटी मुसीबत को किसान ने बड़ी समझा

बोधिवृक्षअशोक मिश्रजब तक किसी समस्या का सामना न किया जाए, तब तक वह बहुत बड़ी लगती है। सामना किया जाए, तो लगता है कि...

स्वभाव में साम्यता की वजह से पुतिन की ओर झुके ट्रंप?

संजय मग्गूराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता के बीच दिए गए ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे को लागू करने में डोनाल्ड ट्रंप पूरी शिद्दत से जुट गए...

Recent Comments