Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana Congress: राजबब्बर से मिले बड़खल से कांग्रेस टिकट के दावेदार भारत...

Haryana Congress: राजबब्बर से मिले बड़खल से कांग्रेस टिकट के दावेदार भारत अरोड़ा

Google News
Google News

- Advertisement -

कांग्रेस(Haryana Congress: ) नेता एवं पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा के पुत्र भारत अरोड़ा ने रविवार को गुड़गांव से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े प्रसिद्ध अभिनेता राजबब्बर से मुलाकात की और हालिया प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की। भारत अरोड़ा ने बताया कि राजबब्बर से मिलकर उनको अपने स्व. पिता अशोक अरोड़ा की यादें ताजा हो गई। उनके पिता एवं राजबब्बर के पारिवारिक सम्बंध थे और ऐसे में उनसे मिलकर पुरानी यादें ताजा हो गई। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद एवं गुडग़ांव के लोगों से प्यार एवं दुलार उनको मिला, उससे वह बहुत खुश है।

Haryana Congress: गुड़गांव में ही राजबब्बर ने बनाया अपना निवास

राजबब्बर ने गुड़गांव में ही अपना निवास बनाया है, ताकि गुडग़ांव के लोगों के पास रह सकें। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी उन्होंने भारत अशोक अरोड़ा को आशीर्वाद दिया और चुनावों की तैयारी करने का निर्देश दिया। राजबब्बर ने भारत अरोड़ा से कहा कि आपके पिता ने फरीदाबाद में जो राजनीतिक विरासत कायम की है, उसको आगे बढ़ाने का काम आपको ही करना है। फरीदाबाद के लोगों से उनके अटूट सम्बंध थे और विशेषकर टाउनशिप में जिस सहजता से वह लोगों से मिलते थे, उनको भुला पाना मुश्किल है। इस मौके पर भारत अरोड़ा ने उनको फरीदाबाद आने का न्यौता दिया और आने वाले विधानसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाते हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करने का आग्रह किया।

आने वाला समय कांग्रेस पार्टी काः अरोड़ा

भारत अशोक अरोड़ा ने कहा कि समस्त हरियाणा में लोग उनको बेहद पसंद करते हैं और आने वाले चुनावों में लोगों के बीच जाकर उनको कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करना चाहिए। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है और हरियाणा प्रदेश में निश्चित रूप से 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पंचम लहराएगा और कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री जी के द्वारा हरियाणा प्रदेश को फिर एक बार नई गति, नई सोच के साथ, नए विकास आयाम तक पहुंचने में कांग्रेस पार्टी पूर्ण भूमिका निभाएंगी।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Recent Comments