Saturday, February 22, 2025
15.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana Dangal:12 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

Haryana Dangal:12 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

Google News
Google News

- Advertisement -

खेल(Haryana Dangal:) विभाग की ओर से गीता जयंती समारोह के अवसर पर हरियाणा कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन 12 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। इस आयोजन के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। दंगल में हरियाणा के छह जिलों – कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, करनाल, पंचकूला और अंबाला के महिला और पुरुष पहलवान अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

अंबाला (Haryana Dangal:)मंडल के उपनिदेशक ने इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार सभी जिलों के खेल अधिकारी सोमवार, 9 दिसंबर तक प्रातः 9 बजे तक अपने-अपने जिलों के चयनित पहलवानों की सूची मंडल कार्यालय अंबाला में भेजना था।

प्रतियोगिता में निम्नलिखित भार वर्ग में मुकाबले होंगे:

  • पुरुषों में – 79 किलोग्राम से कम और 79 से 97 किलोग्राम तक
  • महिलाओं में – 62 किलोग्राम से कम और 62 किलोग्राम से ज्यादा

इस कुश्ती प्रतियोगिता में करनाल जिले से छह महिला और पुरुष पहलवान भाग लेंगे। कर्ण स्टेडियम के मुख्य कुश्ती कोच वजीर सिंह ने बताया कि करनाल के पहलवानों के ट्रायल पहले ही संपन्न हो चुके हैं। चयनित सभी खिलाड़ियों की सूची मंडल कार्यालय अंबाला में आज, 9 बजे तक भेज दी जाएगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments