Tuesday, July 9, 2024
27.9 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTHaryana Election : हरियाणा विस चुनाव में आप और कांग्रेस आमने सामने

Haryana Election : हरियाणा विस चुनाव में आप और कांग्रेस आमने सामने

Google News
Google News

- Advertisement -

Haryana Election : कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कहा है कि  हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन की गुंजाइश नहीं है। हालांकि जयराम रमेश ने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में विपक्षी गठबंधन साथ चुनाव लड़ेगा। जयराम रमेश ने कहा है कि कांग्रेस, दिल्ली-हरियाणा और पंजाब के विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी। इससे साफ है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी से दूरी बना रही है।

Haryana Election : नेताओं की सहमति पर साथ लड़ा जाएगा चुनाव

रमेश ने यह भी कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस एवं सहयोगी दलों के नेता चाहेंगे वहां यह गठबंधन बरकरार रहेगा।  कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने खुद कहा है कि गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम दोनों दल लोकसभा चुनाव में दिल्ली एवं हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़े था, लेकिन पंजाब में अलग-अलग मैदान में उतरे थे। ये  सब आपसी सहमती पर निर्भर करता है।  बता दें, जयराम रमेश ने बंगाल विधानसभा चुनाव में भी अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

हरियाणा में अक्टूबर में है चुनाव

महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या आगामी विधानसभा चुनावों में भी ‘इंडिया’ गठबंधन बरकरार रहेगा, रमेश ने कहा, ‘‘यह झारखंड के विधानसभा चुनाव के लिए बरकरार रहेगा, महाराष्ट् के विधानसभा चुनाव के लिए बरकरार रहेगा। पंजाब में ‘इंडिया जनबंधन’ नहीं है।

Jairam ramesh social media : सोशल मीडिया से पीएम पर तंज

कांग्रेस नेता जयराम नरेश गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट पर लिखा है कि नान बायोलाजिकल प्रधानमंत्री को स्पेस जाने से पहले मणिपुर जाना चाहिए। दरअसल, ISRO चीफ ने एक साक्षात्कार में कहा था पीएम मोदी हमारे देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के यात्री हो सकते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Narendra Modi to visit Russia: जानें क्रेमलिन ने क्यों कहा…ये पश्चिमी देश जलता है मोदी की रूस यात्रा से

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को नई दिल्ली में इस उच्च स्तरीय यात्रा के बारे में जानकारी दी थी।

Worli Car Accident: मुंबई बीएमडब्ल्यू हादसे में फरार कार चालक के खिलाफ एलओसी जारी, पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए बनाई टीम

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी कार और बगल वाली सीट पर बैठे ड्राइवर राजऋषि बिदावत को बांद्रा इलाके में कला नगर के पास छोड़कर फरार हो गया।

Gold Jewellery Rules In India: सोने के आभूषण के प्रेमी हैं तो जान लें पहले ये नियम

क्या आप जानते हैं कि कितनी मात्रा में सोना घर में रखा जा सकता है? सोना रखने को लेकर क्या नियम है, इस पर कितना टैक्स लगता है?

Recent Comments