Monday, September 16, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONHaryana JJP: दुष्यंत का भाजपा और कांग्रेस पर हमला कहा, दोनों का...

Haryana JJP: दुष्यंत का भाजपा और कांग्रेस पर हमला कहा, दोनों का होगा बुरा हाल

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला(Haryana JJP: ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पानी के बुलबुले की तरह फूट गई है और आगामी चुनाव में उसका सफाया निश्चित है। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला ने उचाना कलां से नामांकन पत्र भरने के बाद संवाददाताओं से यह बात कही।

Haryana JJP: ‘कांग्रेस की स्थिति भाजपा से भी बदतर होगी’

उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की स्थिति भाजपा से भी बदतर हो जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने अपने नामांकन के दौरान विशाल रोड शो का आयोजन कर जजपा और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के गठबंधन की ताकत का प्रदर्शन किया। इस दौरान जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, विधायक नैना चौटाला, जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला सहित बड़ी संख्या में जजपा और एएसपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

‘भाजपा का संगठन और उनके विधायक दोनों कमजोर’

दुष्यंत ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उचाना कलां से बदलाव की लहर चली थी जिसने युवा ताकत को मजबूती दी थी। उन्होंने कहा, “इस बार भी उचाना ने बदलाव की नींव रख दी है और हमारा इरादा है जीतेंगे उचाना, जीतेंगे हरियाणा।” दुष्यंत ने दावा किया कि जजपा-एएसपी गठबंधन मिलकर प्रदेश को युवा नेतृत्व प्रदान करेगा और त्रिकोणीय मुकाबले में गठबंधन की युवा सरकार बनेगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में टिकट बंटने के 24 घंटे के भीतर ही विभाजन के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के तीन मंत्री, दो प्रदेश अध्यक्ष, लगभग 13 विधायक, अनेक जिला अध्यक्ष और सैकड़ों पदाधिकारी मैदान छोड़कर भाग गए हैं और यह तो सिर्फ शुरुआत है। दुष्यंत ने कहा कि जो लोग जजपा को तोड़ने की बात करते थे, वही अब भाजपा पानी का बुलबुला साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जजपा से केवल कुछ विधायक ही पार्टी छोड़कर गए थे, लेकिन भाजपा का संगठन और उनके विधायक दोनों कमजोर निकले।

‘भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया’

दुष्यंत ने कहा कि भाजपा की फूट का कारण यह है कि उन्होंने कार्यकर्ताओं को दरकिनार करते हुए बागी नेताओं को महत्व दिया, जिससे भाजपा का सफाया निश्चित हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि टिकट बंटने के बाद कांग्रेस का हाल इससे भी बुरा होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए दुष्यंत ने कहा कि वह कटी पतंग साबित हुए हैं और करनाल से चुनाव लड़ने की बात करने वाले मुख्यमंत्री अब लाडवा से चुनाव लड़ रहे हैं और पूरे चुनाव के दौरान लाडवा से बाहर नहीं निकलेंगे। दुष्यंत ने कहा कि जजपा ने न केवल अपने चुनावी वादों को पूरा किया है, बल्कि उचाना में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करके दिखाए हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Manojjha-BJP: RJD नेता मनोज झा का BJP पर निशाना: पद की जंग के नतीजे जल्द होंगे सामने

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Manojjha-BJP: ) में नितिन गडकरी के प्रधानमंत्री पद के...

क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस?: धरती के श्वास की रक्षा का संकल्प

आज, 16 सितंबर को, पूरी दुनिया राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मना रही है। इस दिन का उद्देश्य ओज़ोन परत की रक्षा के महत्व...

Haryana AAP-BJP: AAP नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा, BJP में लोकतंत्र खत्म

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (Haryana AAP-BJP:) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोक दी है। इस...

Recent Comments