Thursday, March 13, 2025
24.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAharyana news:हरियाणा में शीतलहर जारी,हिसार सबसे ठंडा

haryana news:हरियाणा में शीतलहर जारी,हिसार सबसे ठंडा

Google News
Google News

- Advertisement -

पहाड़ों पर लगातार (haryana news:)हो रही बर्फबारी का प्रभाव मैदानी इलाकों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सुबह के समय घना कोहरा और ठंडी हवाओं के चलते रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। हरियाणा के हिसार जिले के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

आने (haryana news:)वाले दिनों में सुबह और शाम को कोहरे के साथ-साथ नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मौसम में हो रहे इस बदलाव से रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली ठंडी हवाओं ने भी तापमान को नीचे लाने में भूमिका निभाई है।

हिसार शहर का न्यूनतम तापमान भी 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments