Tuesday, April 15, 2025
33.4 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana News:हरियाणा में सोमवार सुबह घना कोहरा, ट्रेनों पर पड़ा असर

Haryana News:हरियाणा में सोमवार सुबह घना कोहरा, ट्रेनों पर पड़ा असर

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा(Haryana News:) में सोमवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दिल्ली, अंबाला और अमृतसर की ओर जाने वाली करीब 25 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इनमें से 14 ट्रेनें निर्धारित समय से करीब 9 घंटे की देरी से चल रही हैं, जबकि 11 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 30 दिसंबर को प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर आईएमडी चंढ़ीगढ़ ने जानकारी दी है।

आईएमडी ने 30 दिसंबर(Haryana News:) से लेकर 3 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है और ठंड बढ़ सकती है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने 1 जनवरी 2025 को प्रदेश के 14 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में शीतलहर चलेगी। इसके साथ ही, शीतलहर और कोहरे का यह दौर 2 और 3 जनवरी को भी जारी रहेगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments