Tuesday, February 4, 2025
20.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAharyana news:किसानों की मांगों को लेकर सैलजा ने उठाए सवाल,BJP को बताया...

haryana news:किसानों की मांगों को लेकर सैलजा ने उठाए सवाल,BJP को बताया जुमलेबाज सरकार

Google News
Google News

- Advertisement -

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा की(haryana news:) सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि नववर्ष में प्रदेश की भाजपा सरकार को जनता से किए गए वादों को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए। प्रदेश के अधिकतर जिलों में यातायात, पेयजल, सीवर, कचरा प्रबंधन और सड़कों की स्थिति दयनीय है। सरकार को सबसे पहले इन समस्याओं के समाधान की ओर ध्यान देना चाहिए। बुधवार को चंडीगढ़ से जारी बयान में सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार, जिसे झूठी घोषणाएं करने वाली जुमलेबाज सरकार भी कहा जाता है, वादे तो बहुत करती है पर सत्ता में आने के बाद उन्हें भूल जाती है।

सैलजा ने(haryana news:) कहा कि प्रदेश का किसान एमएसपी और अन्य मांगों को लेकर आज भी धरनारत है। स्वयं को किसान हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने किसानों से कुछ वादे कर उनका धरना समाप्त करवाया था, पर सरकार किसानों से किए गए अपने वादे आज तक पूरा नहीं कर सकी। आज भी किसान आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एमएसपी को कानूनी दर्जा देना चाहिए। नववर्ष में सरकार अपना यह वादा पूरा कर किसानों को नववर्ष का तोहफा दे सकती है। किसान जो मांगे लेकर आंदोलनरत हैं, उस आंदोलन में 700 से अधिक किसान अपनी जान की कुर्बानी दे चुके हैं। सैलजा ने कहा कि प्रदेश के अधिकतर शहरों में कचरा, ट्रैफिक, सीवरेज, पीने का पानी और कचरा प्रबंधन प्रमुख समस्याएं बनी हुई हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

कैसे रुकें सिवरेज की सफाई में होने वाली  घटनाएं?

अशोक  मधुपकोलकता शहर में सिवरेज की सफाई के दौरान तीन श्रमिकों की मौत हो गई।घटना कोतकता  लेदर कंप्लेक्स में सीवरेज लाइन के साफ के...

सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर पुलिस आयुक्त ने किया सुरजकुण्ड मेला परिसर का निरक्षण

फरीदाबाद- बता दे कि 07 फरवरी से शुरु होने वाले सुरजकुण्ड मेले के मध्य नजर पुलिस आयुक्त ने पुलिस टीम के साथ सुरजकुण्ड मेला...

औषधियों की खोज में लगे रहते थे चरक

बोधिवृक्षअशोक मिश्र भारतीय आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले राजवैद्य चरक पंजाब के कपिल स्थल नामक गांव में पैदा हुए थे। ऐसा माना जाता है।...

Recent Comments