हरियाणा में ठंड (Haryana News:)लगातार बढ़ती जा रही है। बीती रात हिसार जिला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में करीब 4 डिग्री गिरकर 2.5°C पर आ गया। इस बीच, प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। हिसार में विजिबिलिटी 400 मीटर तक घट गई। मौसम विभाग ने 22 दिसंबर को कुछ स्थानों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है।
मौसम विभाग (Haryana News:)के अनुसार, शुक्रवार रात को हरियाणा में न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। विभाग द्वारा जारी किए गए तापमान आंकड़ों के मुताबिक, अधिकांश स्थानों पर तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के पांच जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट हिसार में देखी गई, जहां बालसमंद का पारा 3.8 डिग्री गिरकर नीचे आ गया। कुरुक्षेत्र में तापमान 2.2 डिग्री तक गिरा। रात के समय सबसे ज्यादा तापमान पलवल में 9.8 डिग्री रहा। हिसार में रात का तापमान 3.9 डिग्री और महेन्द्रगढ़ के नारनौल में 3.8 डिग्री रहा।