हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में (haryana news:)हाल ही में तीन नई नियुक्तियां हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा को मुख्यमंत्री का विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, पंचकूला निवासी तरुण भंडारी को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव और प्रवीण अत्रे को मुख्यमंत्री का मीडिया सचिव नियुक्त किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर का प्रभाव
इन नियुक्तियों में(haryana news:) पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का स्पष्ट प्रभाव देखने को मिल रहा है। यह नियुक्तियां उनके कार्यकाल में की गई नियुक्तियों से मेल खाती हैं, क्योंकि तरुण भंडारी पहले भी खट्टर के कार्यकाल में राजनीतिक सचिव और प्रवीण अत्रे मीडिया सचिव रह चुके हैं। इन नियुक्तियों का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, और इस दौरान कई बड़े चेहरे लॉबिंग कर रहे थे।
पूर्व मंत्रियों की नियुक्ति की कोशिशें नाकाम
वहीं, कुछ पूर्व मंत्री मुख्यमंत्री के ओएसडी बनने के प्रयास में थे। पूर्व मंत्री असीम गोयल और सुभाष सुधा को मुख्यमंत्री नायब सैनी के करीबी माना जाता है, और उनकी नियुक्ति भी मुख्यमंत्री कार्यालय में तय मानी जा रही थी। इसके अलावा, पूर्व मंत्री जेपी दलाल और कंवरपाल गुर्जर भी इस कोशिश में थे कि वे मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त होकर सरकार के कामकाज को संभालें।
मीडिया सलाहकार का पद खाली
हरियाणा सीएमओ में हुई इन नई नियुक्तियों के बावजूद मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार का पद अभी खाली है। इस पद पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे राजीव जेटली काम देख रहे थे। अब इस पद के लिए राजीव जेटली की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है, जबकि पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन का नाम भी चर्चा में है।
इन नियुक्तियों से यह स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में बदलाव की प्रक्रिया जारी है, और यह नियुक्तियां राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।